अयोध्या केस में नियमित सुनवाई की मांग की याचिका पर सुनवाई चार जनवरी को

नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को तरजीह देते हुए नियमित सुनवाई की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट चार जनवरी को सुनवाई करेगा। याचिका में मांग की गई है कि अयोध्या के केस में देर ना की जाए और इसमें नियमित सुनवाई कर एक निश्चित समय में फैसला सुनाया जाए। याचिका को अदालत चार जनवरी को सुनेगा। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सरकार भी मामले में नियमित सुनवाई के पक्ष में है और चाहती है कि मामला जल्द खत्म हो।

Supreme Court hear PIL on January 4 questioning delay in adjudication of Ayodhya matter

अयोध्या मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसकी पिछली सुनवाई अक्टूबर में हुई थी। तब अदालत ने मामले को जनवरी तक के लिए टाल दिया था। अदालत ने कहा था कि अब मामले को जनवरी में सुना जाएगा लेकिन तारीख नहीं बताई थी।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अक्टूबर में मामले पर तुरंत सुनवाई की पक्षकारों की मांग को खारिज करते हुए कह था कि जनवरी में उपयुक्त पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। सुनवाई को जनवरी तक टालने वाली ब बेंच में जस्टिस एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ भी शामिल हैं।

बता दें कि 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांट देने के फैसले के खिलाफ तीनों पक्ष सुप्रीम कोर्ट में आ गए थे। सुप्रीम कोर्ट में में साल 2010 से ये मामला चल रहा है।

मामले के मंदिर-मस्जिद से जुड़े होने के कारण देश के लोगों की निगाह इस केस पर लगी रहती है। हाल के दिनों में कई भाजपा नेता, आरएसएस और हिन्दूवादी संगठन अदालत के बाहर कोई तरीका अपनाकर मंदिर बनाए जाने की मांग करते रहते हैं। आरएसएस और भाजपा के नेता संसद में कानून लाकर मंदिर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते ये मामला चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+