सुप्रीम फैसला: कोली की फांसी पर 29 अक्टूबर तक रोक
नई दिल्ली। बीते दिनों से निठारी कांड दोषी सुरेंद्र कोली पर गर्माई चर्चा आज एक नया मोड़ ले लिया है। फांसी पर चढ़ने से कुछ घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उसकी पुर्नवचिार याचिका पर सुनवाई 29 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है। इसका मतलब कि अब कोली पर 29 अक्टूबर के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 8 सितंबर को कोली की फांसी पर अंतरिम रोक लगा दी थी। कोली इस समय मेरठ सेंट्रल जेल में बंद है। बताया गया है कि उसे मां से भी कई सालों बाद मिलने दिया गया है, जिस पर मां ने मीडिया से कहा कि पंधेर को सज़ा क्यों नहीं मिल रही है उनके ही बेटे पर क्यों तलवार लटकी हुई है।
सुरेंद्र कोली ने सुप्रीम कोर्ट के संविधानपीठ के फैसले को आधार बनाते हुए नई याचिका दाखिल की है। उस वक्त हुए फैसले ने कोली को अंतिम क्षणों में फांसी के फंदे से बचा लिया था। आज फिर उसकी जिंदगी का 'कानूनी इम्तिहान' है।
पढ़ें- हाल-ए-दिल्ली
याचिका पर न्यायमूर्ति एचएल दत्तू, न्यायमूर्ति अनिल आर दवे और न्यायमूर्ति एसए बोबडे की पीठ सुनवाई करेगी जिसके बाद असल तस्वीर साफ हो जाएगी। कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका देरी और मेरिट दोनों आधारों पर खारिज की थी। आज उसकी जिंदगी का अंतिम इम्तिहान माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications