अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में सुनवाई कल

नई दिल्ली। अयोध्या के अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट कल (गुरुवार) को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच मामले की सुनवाई करेगी। बेंच विवाद की जल्द सुनवाई की मांग पर कल सुबह 10.30 पर सुनवाई करेगी। पक्षकार गोपाल सिंह विशारद ने मध्यस्थता मे कोई ठोस प्रगति न होने की बात कहते हुए कोर्ट से मुख्य मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है। सुबह 10.30 बजे मामले पर सुनवाई होगी।

Supreme Court hear Ayodhya land case 11 july CJI Rajan Gogoi led bench will hear case

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद मामले के हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध करते हुए ये याचिका दायक की गई है। मंगलवार को मामले के पक्षकार गोपाल सिंह विशारद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि मध्यस्थता प्रक्रिया में कोई खास प्रगति नहीं हो रही है। इसलिए जल्द सुनवाई के लिए तारीख लगाई जाए।

कोर्ट ने बातचीत से समाधान की संभावना तलाशने के लिए पूर्व जज एफएमआई कलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थता पैनल का गठन किया है। विशारद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील पीएस नरसिंहा ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यस्थता प्रक्रिया के पहले चरण में खास प्रगति नहीं हुई है। इसलिए वह चाहते हैं कि मामले का निपटारा करने के लिए तारीखें लगाई जाएं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को मध्यस्थता पैनल को मामले सुलझाने के लिए 15 अगस्त तक का वक्त दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+