चुनाव से पहले फ्रीबीज पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा- 'फ्री मिल रहा राशन-पैसे, इसलिए नहीं कर रहे लोग काम'
Supreme Court News: चुनाव से पहले फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'मुफ्त में राशन मिल रहा है। बिना काम किए पैसे मिल रहे हैं..इस वजह से लोग काम करना से बचना चाह रहे हैं।' सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी बेघरों के लिए आश्रय की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आई।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 12 फरवरी को शहरी गरीबी उन्मूलन जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मुफ्त में सामान देने से लोगों में काम करने से बचना चाह रह हैं। लोगों को बिना काम किए पैसे मिल रहे हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यधारा में लाने के प्रयास किया जाना चाहिए।

ताकि, वे देश के विकास में अपना योगदान दे सकें और काम कर सकें। इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस आर. जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि दुर्भाग्य से इन फ्रीबीज की वजह से लोग काम करने से कतराते हैं। इस दौरान कोर्ट ने केंद्र-गृह मंत्रालय और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों को सत्यापित करने का निर्देश दिए।
जो शहरी बेघर आबादी की राज्यव्यापी स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा, इसने केंद्र को शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन योजना के कार्यान्वयन पर विवरण बताते हुए अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही, केंद्र सरकार से यह पूछने का निर्देश दिया कि शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन कितने समय में लागू किया जाएगा।
शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई छह सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कि जस्टिस गवई ने कहा कि दुर्भाग्य से, इन मुफ्त सुविधाओं के कारण लोग काम करने को तैयार नहीं हैं। चुनाव से पहले फ्रीबीज की घोषणाओं से उन्हें मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्हें बिना कोई काम किए पैसा मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications