Supreme Court ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ने से रोकने वाली याचिका की खारिज, दिया अहम फैसला
अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में आम चुनाव में एक उम्मीदवार को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ने से रोकने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें राजनीतिक उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान दो सीटों पर चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक उम्मीदवार को एक से अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की अनुमति देना एक विधायी नीति का मामला है। सीजेआई ने कहा चुनाव लड़ने वाला पहले से कहां जानता है कि दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगा।
बता दें कि, अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में आम चुनाव में एक उम्मीदवार को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ने से रोकने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता वकील ने कहा कि यह इसलिए गलत है क्योंकि जिस सीट को छोड़ा जाता है, वहां पर दोबारा चुनाव होता है और वोटर को दोबारा आना पड़ता है। यह अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है।
मामले की सुनावाई सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्ययी पीठ कर रही थी। मामले पर भारत के मुख्य न्यायाधीश, डी.वाई. चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, अगर कोई उम्मीदवार एक सीट से जीतने के बारे में आश्वस्त नहीं है तो वह एक और सीट से चुनाव लड़ता है तो इसमें क्या गलत है? ये राजनीतिक लोकतंत्र का हिस्सा हैं।
मामले पर पीठ ने आगे कहा कि, एक राष्ट्रीय पार्टी का नेता यह भी कह सकता है कि वह अपनी अखिल भारतीय छवि दिखाना चाहता है। इसलिए वह उस जगह से चुनाव लड़ना चाहते हैं। संसद ने इसे दो से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घटाकर दो कर दिया था। अब अगर संसद ऐसा महसूस करती है तो इसे घटना चाहिए, तो वह इस 1 सीट तक ही सीमित कर सकती है।
पीठ ने कहा कि अगर संसद संशोधन करना चाहती है, तो वह कर सकती है, लेकिन इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी। पीठ ने कहा कि उम्मीदवार कई कारणों से अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं और क्या यह लोकतंत्र को आगे बढ़ाएगा यह संसद पर निर्भर है। वर्तमान में लोकसभा या विधानसभा चुनाव के दौरान, एक उम्मीदवार को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत एक बार में दो सीटों से चुनाव लड़ने की अनुमति है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications