सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कहा पेड न्यूज मामलों पर कार्रवाई करें, अशोक चह्वाण की अर्जी खारिज

गत दिन उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग पर उंगली उठाते हुए कहा था कि वह इस बार लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में असमर्थ रहा है। मोदी ने यह भी कहा था कि यूपी और बिहार के कुछ संवेदनशील इलाकों में बूथ कैपचरिंग भी की गई है लेकिन आयोग इस मसले को संज्ञान में लेने से भी परहेज कर रहा है। मोदी के इस बयान के बाद आयोग भले ही चुप बैठा हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को चेतावनी दे दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से सभी पेड न्यूज मामलों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया हे। इसके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण के पेड न्यूज मामले में दाखिल की गई याचिका को कोर्ट ने सोमवार को चाारिज भी कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आयोग की चाबुक कई दिग्गजों पर गिर सकती है। सबसे पहले इसका खामियाजा अशोक चह्वाण समेत महाराष्ट्र के दो अन्य मंत्रियों को भुगतना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications