EVM के सोर्स कोड का नहीं होगा ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया मामला
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी से जुड़ा एक मामला सर्वोच्च अदालत पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उस पर सुनवाई से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि वो ईवीएम के सोर्स कोड के स्वतंत्र ऑडिट की इजाजत नहीं देंगे।
दरअसल ये याचिका जनहित बताकर दायर की गई थी। इसमें अनिवार्य रूप से ईवीएम के सोर्स कोड के स्वतंत्र ऑडिट की मांग की गई। साथ ही ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक डोमेन में रखने का अनुरोध किया गया।

मामले की सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की खंडपीठ ने कहा कि सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड को सार्वजनिक डोमेन में नहीं डाला जा सकता है, क्योंकि ये ईवीएम को हैकिंग के लिए अतिसंवेदनशील बना देगा।
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से सार्वजनिक डोमेन में डाली गई हर चीज सुरक्षा जांच से गुजरती है, लेकिन सोर्स कोड को सार्वजनिक डोमेन में नहीं डाला जा सकता। आप जानते हैं कि ये कब हैक हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि मामला नीतिगत मुद्दे से जुड़ा है, ऐसे में वो हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता सुनील अह्या से पूछा कि क्या कोई ऐसी चीज है, जो ईवीएम मशीन को संदेह के दायरे में खड़ा करती है? इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि ईवीएम के पीछे सोर्स कोड का दिमाग है और नागरिक एक ऐसी प्रणाली के माध्यम से मतदान कर रहे हैं, जिसका ऑडिट नहीं किया जाता है। उन्होंने चुनाव आयोग को इससे जुड़े 3 आवेदन दिए, लेकिन उस पर कोई कदम नहीं उठाया गया।
इस पर कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को देश में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। आपने उनके सामने कोई ऐसी चीज नहीं रखी, जिससे पता चले कि चुनाव आयोग ने आपके संवैधानिक जनादेश का उल्लंघन किया है।
वहीं याचिकाकर्ता ने 2019 के आम चुनावों के वक्त भी ऐसी ही याचिका डाली थी। उस वक्त चुनाव आयोग ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि देशभर में चुनाव होने जा रहे, ऐसे में इस वक्त वो इस मामले में शामिल नहीं हो सकता हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications