सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की 7 हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की सिफारिश, देखिए लिस्ट
Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम प्रस्तावित किए हैं। बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित सात राज्यों के चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश की है।
केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने बुधवार को दो चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश भेजी है। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए तेलंगाना और केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम प्रस्तावित किए हैं।

कॉलेजियम की तरफ से सिफारिश किए गए नामों में बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित सात राज्यों के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात अलग-अलग न्यायाधीशों को सात अलग-अलग उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सिफारिश की है, जिनकी लिस्ट नीचे है।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को बंबई हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की जज सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय की चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
- ऐसे ही कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना राज्य के लिए उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा को उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष जे.देसाई को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications