सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की मद्रास HC के इन 4 जजों की सिफारिश, केंद्र से देरी पर जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मद्रास हाईकोर्ट में चार जजों की सिफारिश केंद्र से की है।

Supreme Court Collegium: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास हाई कोर्ट के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को चार जिला न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पहली बार उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए जिन चार न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई थी, उनके आर शक्तिवेल, पी धनबल, चिन्नासामी कुमपरप्पन और के राजशेखर हैं।
इसके साथ ही कॉलेजियम ने केंद्र को उच्च न्यायालय में नियुक्ति के लिए आर जॉन सत्यन और रामास्वामी नीलकंदन के नामों की कार्यवाही ना किए जाने पर चिंता जताई है। इनके नाम इस साल जनवरी में कॉलेजियम की पिछली सिफारिशों में दिए गए थे। कॉलेजियम ने कहा कि जिन नामों की पहले ही सिफारिश की है और उन्हें दोहराया है, उन्हें रोका या अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि किसी भी देरी से उम्मीदवारों की वरिष्ठता प्रभावित होती है।
CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एस के कौल और जस्टिस के एम जोसेफ के कॉलेजियम ने केंद्र से कहा कि जिन नामों की सिफारिश पहले की गई है, जिनमें दोहराए गए नाम भी शामिल हैं, उन्हें रोका या अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह उनकी वरिष्ठता को प्रभावित करता है। जबकि बाद में सिफारिश किए गए नामों को आगे बढ़ाने से वरिष्ठता को धक्का लगता है। कॉलेजियम द्वारा नोट किया गया और यह गंभीर चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications