शारदा चिटफंड मामले में IPS राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का कल सुनाएगा फैसला
नई दिल्ली। आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार की शारदा चिटफंड घोटाले में गिरफ्तारी पर कल (शुक्रवार) सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने की इजाजत दी जाए। सुप्रीम कोर्ट कल तय करेगा कि कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाया जाए या नहीं। शारदा चिटफंड केस में राजीव कुमार पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

सीबीआई ने शारदा चिट फंड घोटाले में सबूतों को छिपाने के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करने की इजाजत मांगी है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि राजीव कुमार को गिरफ्तारी से राहत ना दी जाए क्योंकि उनसे पूछताछ के लिए कस्टडी जरूरी है। इससे पहले दो मई को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा था।
अमित शाह के रोड शो के दौरान कलकत्ता में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को ही राजीव कुमार को दिल्ली गृह मंत्रालय में ट्रांसफर किया है। कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार मौजूदा समय में एडीजी सीआईडी के पद पर थे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई चिटफंड घोटाले मामले में जांच कर रही है। उन पर चिटफंड घोटाले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप हैं। राजीव कुमार ने शारदा और रोज वैली चिटफंड घोटालों की जांच करने वाली एसआईटी की अगुवाई भी की थी। कोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल सरकार ने राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications