सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से किया सवाल, 'बिना स्थाई पते के बेघरों का कैसे बनेगा आधार कार्ड?'
देश की सर्वोच्च अदालत ने सरकार से पूछा है कि लाखों बेघरों को आधार कार्ड कैसे मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा जिनके पास स्थाई पता नहीं है, वो आधार कैसे बनवाएंगे। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में करीब 17 लाख यानि आबादी का कुल 0.15 प्रतिशत बेघर लोग हैं।
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने सरकार से पूछा है कि लाखों बेघरों को आधार कार्ड कैसे मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा जिनके पास स्थाई पता नहीं है, वो आधार कैसे बनवाएंगे। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में करीब 17 लाख यानि आबादी का कुल 0.15 प्रतिशत बेघर लोग हैं। जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की सामाजिक न्याय बेंच रैन बसेरों पर दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

गौरतलब है की कई रैन बसेरों में रहने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या ऐसे लोग भारत सरकार के लिए मायने नहीं रखते। कोर्ट मे उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव को समन भेज प्रदेश में रैन बसेरों की कमी का कारण स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा था कि क्या आधार कार्ड बनवाने के लिए स्थाई पते की आवश्यकता पड़ती है जिसके जवाब में यूपी सरकार ने हामी भरी थी।
इसके बाद जस्टिस लोकुर ने पूछा कि ऐसे में बेघर लोग आधार कार्ड कैसे बनवाएंगे, अगर उनके पास घर या स्थाई पता नहीं है तो। यूपी सरकार की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि सरकार के लिए बेघर लोगों का कोई अस्तित्व ही नहीं है। मेहता ने कहा कि अधिकतर शहरी बेघर देश के ग्रामीण हिस्सों से आए हैं और उनके पैतृक गांव में उनका स्थाई पता होगा जिससे वो आधार बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ संसद में महाभियोग ला सकती है कांग्रेस
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications