Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को सार्वजनिक करना होगा अपनी संपत्ति का ब्योरा
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के सभी जजो ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करने का ऐलान किया है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा साझा करना होगा।
उच्च न्यायालय के फुल कोर्ट ने यह तय किया है कि जजों को अपना कार्यभार संभालते ही अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक रुप से साझा करनी होगी। कोर्ट ने ये घोषणा तब की है जब दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा पर कैश एट होम मामले में जांच चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 3 अप्रैल को एक घोषणा करते हुए कहा कि सभी 33 जज अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे। हाल ही न्यायपालिका से जुड़ी की घटनाओं ने सुर्खियां बंटोरी। इन चर्चाओं के बीच न्यायपालिका पर लोगों के विश्वास को बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता में सभी जजों के साथ एक बैठक हुई थी जिसमें यह अहम फैसला हुआ है। संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा कब तक और किस तरह से की जाएगी, यह तय किया जा रहा है। जल्द ही इसकी भी जानकारी मिलेगी। जजो की तरफ से संपत्ति की घोषणा का प्रावधान अभी भी है, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं रखा गया है।
ये कोई पहली बार नहीं है जब उच्च न्यायालय के जजों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया हो। इससे पहले भी 26 अगस्त 2009 को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जजों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की थी। अभी भी जजों की ओर से अपनी संपत्ति की जानकारी चीफ जस्टिस को दी जाती है लेकिन उसे सार्वजनिक रुप से जारी नहीं किया जाता है।
Supreme Court: दिल्ली कैश कांड के बाद फैसला
हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधिश यशवंत वर्मा के घर से कथित तौर पर अधजले नोटों का बंडल मिला था। जिसके बाद इस मामले ने देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। इस पूरी घटना पर सुप्रिम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कॉलेजियम की जांज बैठाई थी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications