SC ने Sahara Aamby Valley की नीलामी को दी हरी झंडी, 1 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के एंबी वैली को नीलाम किए जाने के फैसले को हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की एंबी वैली प्रॉपर्टी के लिए एक रिसिवर भी नियुक्त कर दिया है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के एंबी वैली को नीलाम किए जाने के फैसले को हरी झंडी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की एंबी वैली प्रॉपर्टी के लिए एक रिसिवर भी नियुक्त कर दिया है। यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो रही है। एंबी वैली की नीलामी प्रक्रिया में आठ हफ्तों का समय लग सकता है। एंबी वैली देश की पहली लग्जरी प्लांड हिल सिटी है। इस टाउनशिप में हर बंगला कई करोड़ की कीमत का है और साथ ही सहारा ग्रुप का अपना प्राइवेट रनवे भी यहीं है। यह लोनावाला से 23 किमी की दूर है। Amby Valley Auction: सहारा के खिलाफ सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अवमानना याचिका
मामले की सुनवाई के दौरान नीलामी की प्रक्रिया को संचालित करने वाले अधिकारी ने बताया कि सहारा ग्रुप की तरफ से नीलामी में अभूतपूर्व तरीके से बाधा डालने की कोशिश की गई। कोर्ट ने सहारा को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा करना जारी रखा, तो उन्हें फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी सहारा समूह की तरफ से निवेशकों का पैसा नहीं लौटाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के एंबी वैली को नीलाम करने का आदेश दिया था।
कोर्ट ने कहा था कि बॉम्बे हाई कोर्ट की निगरानी में एंबी वैली की नीलामी होगी। सहारा ग्रुप के इस प्रॉपर्टी की कीमत 39,000 करोड़ रुपये है। इस बीच सहारा ने सुप्रीम कोर्ट में नीलामी को रोके जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। अब कोर्ट ने वैली की फ्रैश नीलामी के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications