उन्नाव गैंगरेप मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ओर से रेप करने के मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कोर्ट इस मामले की अगले हफ्ते सुनवाई करेगी। बता दें कि एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में यह अर्जी दी थी कि मामले की सीबीआई जांच हो और परिवार को मुआवजा दिया जाए। बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ युवती के साथ गैंगरेप का आरोप और फर्जी मुकदमे में जेल भेजे गए पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के बाद योगी सरकार विरोध का सामना कर रही है। आज पीड़िता ने जिस शशि सिंह नाम की महिला पर आरोप लगाया था कि वह उसे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के पास लेकर गयी थी। वहीं शशि सिंह आज अपने फौजी पति हरिपाल सिंह और बेटा शुभम के साथ लखनऊ पहुंच गयी। शशि ने कहा कि जो गैंग रेप बताकर विधायक पर आरोप लगा रही है। उसी ने मेरे बेटे को करीब 9 माह पहले रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था।

महिला का आरोप है कि, रेप पीड़िता ऐसे ही फर्जी केस लगाकर लोगों फंसाती है। पहले मेरे बेटे को अब विधायक को फंसा रही है। आपको बता दें कि रविवार को पीड़ित युवती और उसके परिवार ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसी दौरान युवती ने एक शशि नाम की महिला पर भी आरोप लगाए थे। जिसमें उसे कहा था कि यही महिला उसे विधायक से मिलवाने लेकर गई थी।
वहीं आज इस मामले में SIT की रिपोर्ट भी आएगी। एडीजी कानून व्यवस्था और एसपी उन्नाव आज पीड़ित के साथ उसके गांव पहुंचे। इस दौरान परिवार को सुरक्षा दी गई है। ADG और SP ने पीड़िता से बातचीत भी की।












Click it and Unblock the Notifications