ऐतिहासिक पल: पहली बार सुप्रीम कोर्ट के 3 महिला न्यायाधीशों सहित 9 नए जजों ने ली शपथ

नई दिल्ली, 31 अगस्त। देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण मंगलवार को तीन महिला न्यायाधीश सहित नौ नए न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। यह एक ऐतिहासिक पर है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट के नौ न्यायाधीशों ने एक साथ पद की शपथ ग्रहण की। सीजेआई एन वी रमण की मौजूदगी में न्यायमूर्ति एएस ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, जेके माहेश्वरी, हेमा कोहली, बीवी नागरत्ना, सीटी रविकुमार, एमएम सुंदरेश, बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा ने न्यायाधीशों के रूप में शपथ ली।

9 new judges including 3 women judges of Supreme Court took oath

Recommended Video

    Supreme Court में पहली बार एक साथ 9 Judges ने ली Oath, पेंडिंग केस का बोझ होगा कम | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि परंपरा के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीशों को प्रधान न्यायाधीश के द्वारा ही पद की शपथ दिलाई जाती है। आज 9 न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में अब सीजेआई सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या 33 हो गई है। मालूम हो कि सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 न्यायाधीश ही हो सकते हैं, यह भारत के उच्चतम न्यायालय के इतिहास में पहली बार है जब नौ न्यायाधीश एक बार में पद की शपथ ली। पद पर शपथ ग्रहण का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीजेआई एन वी रमण नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: निजी स्कूल माफ नहीं करते तो कोरोना में अनाथ बच्चों की फीस भरें राज्य, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहीं, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी जो सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं, न्यायमूर्ति हिमा कोहली तेलंगाना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थीं। इनके अलावा शपथ लेने वाले जजों में केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश (मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थी), न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी (जो गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थीं) और पी.एस. नरसिम्हा शामिल हैं जो एक वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+