VIDEO: जयललिता की मौत पर समर्थकों ने मुंडवाया सिर, रो-रोकर बुरा हाल
अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता लंबे समय से बीमार चल रही थीं और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद तमिलनाडु समेत पूरे देश में उनके समर्थक गम में हैं। तमिलनाडु में उनके अंतिम दर्शन के लिए एक ओर जहां भीड़ उमड़ रही है वहीं कोयंबटूर में बड़ी संख्या में लोगों ने सिर मुंडवाकर दुख प्रकट किया।

अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता लंबे समय से बीमार चल रही थीं और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली।
बुधवार को चेन्नई स्थित राजाजी हॉल में उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां बड़ी संख्या में नेताओं और अभिनेताओं के अलावा अम्मा के समर्थक भी जमा हुए।
कोयंबटूर में लोगों ने एक साथ सिर मुंडवाकर अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। जयललिता के निधन से काफी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Click it and Unblock the Notifications