इस एक्‍ट्रेस संग शूटिंग से पहले इसलिए प्‍याज खाकर जाते थे धर्मेंद्र, खुद किया खुलासा

नई दिल्‍ली। दिग्‍गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी फिल्‍म 'आए दिन बहार के' से एक बेहद दिलचस्‍प किस्‍सा लोगों के साथ शेयर किया है। उन्‍होंने खुलासा किया है कि कैसे वह जानबूझकर आशा पारेख के साथ शूटिंग के वक्‍त प्‍याज खाकर जाते थे। ऐसा वो इसलिए करते थे ताकि एक चीज को छिपा सकें। मजेदार था कि धर्मेंद्र ने यह किस्‍सा खुद आशा पारेख के सामने ही सुनाया। 1966 में धर्मेंद्र और आशा पारेख फिल्‍म 'आए दिन बहार के' में एक साथ नजर आए थे। अपने इस किस्‍से को याद करते हुए धर्मेंद्र ने बताया, 'आशा जी की हर फिल्‍म उस समय सुपर-डुपर हिट होती थी और इसलिए मैं उन्‍हें जुबली पारेख के नाम से बुलाता था।'

धर्मेंद्र ने बताया कि वो क्‍यों प्‍याज खाकर जाते थे

धर्मेंद्र ने बताया कि वो क्‍यों प्‍याज खाकर जाते थे

आशा पारेख और वहीदा रहमान ने हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' का स्पेशल एपिसोड शूट किया। इस दौरान आशा के को-एक्टर रहे धर्मेंद्र की एक वीडियो क्लिप दिखाई गई, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी दोस्ती का रोचक किस्सा शेयर किया। 1966 में आई फिल्म 'आए दिन बहार के' का वाकया शेयर करते गुए धर्मेंद्र ने कहा- हम दार्जिलिंग में शूटिंग कर रहे थे। पैकअप के बाद प्रोड्यूसर और क्रू मेंबर रात भर पार्टी करते थे। मैं भी पार्टी में जाता था और ड्रिंक करता था। सुबह शराब की स्मेल आती थी इसलिए इस बदबू को छिपाने के लिए मैं प्याज खाता था।

आशा करती थीं शिकायत

आशा करती थीं शिकायत

मजेदार ये है कि सेट पर आशा पारेख अक्सर उनसे शिकायत करती थी कि वे प्याज की तरह स्मेल कर रहे हैं। जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। प्याज खाने की ट्रिक का खुलासा करते हुए एक्टर ने रियलिटी शो में कहा- मैंने तुमसे कहा था कि मैं शराब की बदबू को छिपाने के लिए प्याज खाता हूं और तुम मुझे शराब पीना बंद करने को कहती थी। तुम्हारे सुझाव पर मैंने दारू पीनी छोड़ दी और हम अच्छे दोस्त बन गए।

आशा पारेख ने बताया- जुकाम होने के बावजूद शराब नहीं छूते थे धर्मेंद्र

आशा पारेख ने बताया- जुकाम होने के बावजूद शराब नहीं छूते थे धर्मेंद्र

आशा पारेख ने भी पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि कैसे धर्मेंद्र जुकाम होने के बावजूद शराब को नहीं छूते थे। क्योंकि उन्होंने मुझे ना पीने का वादा किया था। धर्मेंद्र ने कहा- हम परिवार की तरह हैं। वे दिन खूबसूरत थे। वो खूबसूरत यादें कभी-कभी मुझे उदास कर देती हैं। लेकिन पुरानी यादों का ये अनुभव मुझे खुश होने का भी अवसर देता है। गौरतलब है कि धर्मेंद्र और आशा पारेख ने 'आया सावन झूम के' और 'समाधि' जैसी फिल्‍मों में साथ काम किया है। वहीं वहीदा रहमान के साथ वह फिल्‍म बाजी में दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+