Bard of Blood: अब शाहरुख खान से चिढ़ गई PAK सेना, किंग खान को लेकर दिया विवादित बयान

Recommended Video

    Shahrukh Khan से चिढ़ गई PAK Army, किंग खान को लेकर दिया विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख इन दिनों अपनी वेबसीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, वो इस सीरीज के निर्माता हैं, हाल ही में वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे कि काफी पसंद किया जा रहा है, इस सीरीज में आपको भारत और पाकिस्तान की खूफियां एजेंसी के बीच टकराव देखने को मिलेगा और इसी वजह से शाहरुख खान पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर के निशाने पर आ गए हैं।

     पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने की बकवास

    पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने की बकवास

    उन्हें शाहरुख की इस वेब सीरीज पर काफी गुस्सा आ रहा है और इसलिए सारी हदें पार करते हुए उन्होंने किंग खान को बॉलीवुड सिंड्रोम से ग्रसित बता दिया है। गफूर ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि शाहरुख खान बॉलीवुड सिंड्रोम में घिरे रहिए।

    आसिफ गफूर को यूजर्स ने धो डाला

    हकीकत के लिए रॉ के जासूस कुलभूषण जाधव, विंग कमांडर अभिनंदन और 27 फरवरी 2019 की स्थिति देखिए, आप इसके बजाए भारत अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हो रहे जुल्म और नाजीवाद के प्रति आसक्त आरएसएस के खिलाफ शांति और मानवता को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

    लोगों ने जमकर गफूर को सुनाई खरी-खोटी

    हालांकि गफूर के इस ट्वीट के बाद शाहरुख तो नहीं लेकिन वो खुद लोगों के निशाने पर आ गए हैं, लोगों ने गफूर से ही तीखे सवाल कर डाले हैं, ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा है कि कन्फेशन सबूत नहीं होता तो कुछ ने लिखा है कि गफूर भारत के उन ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाते हैं जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

    रेस्क्यू मिशन पर बेस्वेट है वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड'

    गौरतलब है कि वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' में ऐसे तीन भारतीय जासूसों की कहानी है जो एक रेस्क्यू मिशन पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जाते हैं, ट्रेलर में इसे सुसाइड मिशन बताया गया है, इसमें लीड रोल इमरान हाशमी और विनीत कुमार सिंह ने निभाया है, यह वेब सीरीज 27 सितबंर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, ऋभु दासगुप्ता ने इसका निर्देशन किया है, ये सीरीज लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब बार्ड ऑफ ब्लड पर आधारित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+