घर में 'शर्टलेस' नहीं घूम सकता शाहरुख का बेटा, किंग खान ने लगाई है पाबंदी, जानिए क्यों?

मुंबई, 14 मई। बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो महिलाओं को बहुत इज्जत देते हैं। उनके साथ काम कर चुकीं कई फीमेल कोस्टार ने हमेशा यही कहा है कि' शाहरुख पर्दे पर जो भी दिखते हों लेकिन असल जिंदगी में वो एक फैमिली मैन हैं, जो अपनी पत्नी और परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं और उनके दिल में दुनिया की हर महिला के लिए काफी सम्मान, इज्जत और आदर है।'

'जो काम महिला ना कर सकें उसे मर्दों को नहीं करना चाहिए'

'जो काम महिला ना कर सकें उसे मर्दों को नहीं करना चाहिए'

साल 2017 में हिंदी सिनेमा के इस सुपरस्टार ने 'फेमिना' मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे और घर से जुड़ी एक खास बात बताई थी, जो कि आज वायरल हो रही है। शाहरुख ने कहा था कि 'पुरुषों को कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करना नहीं चाहिए जो कि एक महिला नहीं कर सकती है। किसी भी मर्द को परिवार में, मां-बहन या दोस्तों के सामने शर्टलेस होकर नहीं घूमना चाहिए, ऐसा करके आप किसी भी महिला को शर्मिदा होने पर विवश नहीं कर सकते हैं।'

'बेटे आर्यन को घर में शर्टलेस घूमने का हक नहीं'

'बेटे आर्यन को घर में शर्टलेस घूमने का हक नहीं'

शाहरुख ने कहा था कि 'मैंने मेरे बेटे आर्यन को भी घर में बिना शर्ट घूमने की इजाजत नहीं दी है, मैं हमेशा उससे घर में टी-शर्ट पहनने को कहता हूं। मैंने उसे यही समझाया है कि ऐसा करने से उसकी मां, बहन या घर में काम करने वाली हर महिला को काफी अजीब लगेगा, ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जो कि किसी को परेशानी में डाले या उसे अजीब लगे, मुझे खुशी है कि मेरा बेटा मेरी बात समझता है और उस पर अमल भी करता है।'

'पटाना' शब्द सुनने पर भड़के थे शाहरुख

हाल ही में Twitter यूजर के सवालों का जवाब देते वक्त किंग खान ने उस व्यक्ति की क्लास लगा दी थी, जिसने उनसे लड़कियों को 'पटाने' के लिए टिप्स मांगे थे। शाहरुख ने कहा था कि 'पहले तो पटाना जैसे शब्दों से दूर रहिए, अगर किसी महिला के दिल में जगह बनानी हो तो उसे अधिक से अधिक रिस्पेक्ट दो।'

शाहरुख खान ने की थी अपील

शाहरुख खान ने की थी अपील

मालूम हो कि शाहरुख खान की ही फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद से बॉलीवुड में हिरोईन का नाम फिल्म की कास्टिंग में पहले आना शुरू हुआ है। तब रोहित शेट्टी ने, जो कि इस फिल्म के निर्देशक थे,ने इस बात के लिए शाहरुख की बहुत तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि शाहरुख ने उनसे अपील की थी कि फिल्म के ट्रेलर में उनसे पहले फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम आना चाहिए। शाहरुख ने ऐसा महिलाओं को सम्मान देने के लिए कहा था, तब से बॉलीवुड में हिरोईन फर्स्ट का ट्रेंड फॉलो होने लगा।

फिल्म 'पठान' से होगी पर्दे पर वापसी

फिल्म 'पठान' से होगी पर्दे पर वापसी

वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे अरसे बाद किंग खान फिल्म 'पठान' के जरिए पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण हैं तो वहीं फिल्म में हैंडसम हंक जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

साल 2018 में 'जीरो' हुई थी फ्लॉप

आपको बता दें कि साल 2018 में आई 'जीरो' फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से शाहरुख सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं और इसी वजह से हर किसी को अब बस यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+