बीमारी और इलाज के लिए नहीं बल्कि इन दोनों के लिए परेशान हैं संजय दत्त, शेयर किया डर
नई दिल्ली। सुपरस्टार संजय दत्त इन दिनों फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं , जो कि चौथे स्टेज पर है,जिसके इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर जाना है लेकिन अपनी बीमारी से ज्यादा संजू बाबा अपने जुड़वा बच्चों को लेकर परेशान हैं क्योंकि वो दोनों अभी बहुत छोटे हैं, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संजय को इस वक्त अपनी बीमारी की चिंता नहीं सता रही है बल्कि वो अपने जुड़वा बच्चों इकरा और शाहरान को लेकर बहुत परेशान हैं, मालूम हो कि संजय के दोनों जुड़वा बच्चों की उम्र 10 साल है।

'फादर्स डे' पर संजू ने किया था बच्चों से बड़ा वादा
मालूम हो कि इसी साल फादर्स डे (21 जून)पर संजय दत्त ने अपने दोनों बच्चों से कहा था कि वो एक अच्छे पिता की तरह हमेशा उन दोनों के साथ रहेंगे, उन्होंने अपने बच्चों से वादा किया था कि पिता होना एक महान अहसास है। मेरे पिता मेरी ताकत थे और मैं आप सबके लिए भी ऐसा ही बनने का वादा करता हूं। लव यू शाहरान, इकरा और त्रिशाला।

'बीमारी का नाम सुनते ही अंदर तक कांप गया मैं'
संजय दत्त ने अपनी मनोस्थिति के बारे में बात करते हुए कहा था कि जब उन्हें पता चला कि वो कैंसर से जूझ रहे हैं तो वो अंदर से कांप गए थे लेकिन फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने आप को संभालते हुए सोचा कि उन्हें बीमारी के बारे में सोचने के बजाय इस बीमारी से कैसे लड़ा जाए, को सोचना होगा, उन्हें अपने बच्चों के बारे में चिंता हो गई क्योंकि वो अभी बहुत छोटे हैं। मालूम हो कि इकरा और शाहरान, संजय दत्त और उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त की संतान हैं, जबकि त्रिशाला, संजय और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी है। रिचा शर्मा की मौत साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर से हुई थी।

मान्यता दत्त ने बयान जारी किया
मालूम हो कि संजय दत्त के बीमार होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे काफी परेशान हो गए थे, जिसके बाद उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने संजू बाबा के फैंस से अपील की थी वो लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और हमारे लिए दुआ करें। अपने स्टेटमेंट में मान्यता ने खुलकर बीमारी के बारे में कुछ ना कहते हुए संजय दत्त को एक फाइटर बताया था और कहा था कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

संजय दत्त और मान्यता दत्त ने साल 2008 में शादी की थी
मान्यता ने स्टेटमेंट में लिखा था- आप सभी का शुक्रिया करती हूं कि आप संजू की सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले ही बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। भगवान ने इस चैलेंज को देकर एक बार फिर हमारी परीक्षा ली है। हम जानते हैं हमेशा की तरह इस बार भी हम ही विजेता होंगे। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। गौरतलब है कि संजय दत्त और मान्यता दत्त ने साल 2008 में शादी की थी।
It's a great feeling to be a dad. My dad was my pillar of strength. And, I promise to be one for you all. Love you #ShahraanDutt #IqraDutt #TrishalaDutt
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) June 21, 2020
Happy Father’s Day to all the fathers out there!#FathersDay pic.twitter.com/CWMYVN26Z0












Click it and Unblock the Notifications