Sunny Leone को है इन लड़कों की तलाश, ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर कहा- 'इन्हें ढूंढने में मेरी मदद करें'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियोज के चलते सनी लियोन युवा फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं।

मुंबई, 11 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो और वीडियोज के चलते सनी लियोन युवा फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। इन दिनों सनी लियोन को कुछ लड़को की तलाश है जिसके लिए उन्होंने इंटरनेट यूजर्स से मदद मांगी है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ लडकों की फोटो शेयर की है और वह चाहती हैं कि लोग इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Recommended Video

    Sunny Leone को है इन लड़कों की तलाश, ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर कहा- 'इन्हें ढूंढने में मेरी मदद करें'
    सनी लियोन ने शेयर की फोटो

    सनी लियोन ने शेयर की फोटो

    आपको बता दें कि सनी लियोन को घूमना-फिरना काफी पसंद है, वह अपने पति डेनियल और बच्चों के साथ भारत भ्रमण करती रहती हैं। कुछ समय पहले वह अपने परिवार के साथ केरल ट्रिप पर गई थी, उनके द्वारा पोस्ट की गई फोटो भी वहीं की बताई जा रही हैं। फोटो में सनी लियोन के फैंस दिख रहे हैं जिनकी अब एक्ट्रेस को तलाश है। फोटो में देखा जा सकता है कि सनी लियोनी बोटिंग का मजा ले रही हैं वहीं, उनके बगल एक नाव में उनको देख फैंस खुशी से उछल रहे हैं।

    सनी लियोन को अपने फैंस की तलाश

    सनी लियोन को अपने फैंस की तलाश

    सनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस फोटो को जितना हो सके शेयर कीजिए और इन शानदार फैंस को खोजने में मेरी मदद कीजिए ताकि मैं इन लड़कों को इतने ही उत्साह के साथ जवाब दे सकूं।' अपने फैंस को खोज रही सनी लियोन को सोशल मीडिया का पूरा सपोर्ट मिल रहा है, लोग उनके फोटो को रि-ट्वीट और शेयर कर रहे हैं। सनी को अपनी पोस्ट पर ढेरों कमेंट भी मिल रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों ने फोटो में खुद के होने का दावा किया है।

    'प्लीज मैम शाउटआउट दे दो'

    'प्लीज मैम शाउटआउट दे दो'

    एक यूजर ने लिखा, 'मैम एक तो मैं हूं जो टकले के पीछे है ना वो मैं ही हूं। प्लीज मैम शाउटआउट दे दो। मैं धरती पर आपका सबसे बड़ा फैन हूं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मदर्स डे पर सनी अपने पति डेनियल और बच्चों के साथ केरल पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें भी लीं जिसे एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने पति और बच्चों के साथ एक फोटो शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    एनिवर्सिरी पर सनी लियोन को पति ने दिया ये खास गिफ्ट

    एनिवर्सिरी पर सनी लियोन को पति ने दिया ये खास गिफ्ट

    आपको बता दें कि हाल ही में सनी ने अपने शादी की 10वीं एनिवर्सरी मनाई। जिस पर उनके पति ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है। सनी लियोन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो शर्ट के ऊपर एक खूबसूरत नेकलेस पहने हुए हैं। वीडियो के साथ सनी ने लिखा कि इस खूबसूरत हीरे के हार के लिए डेनियल तुमको शुक्रिया।

    यह भी पढ़ें: पति डेनियल ने एनिवर्सिरी पर सनी लियोनी को दिया ये खास गिफ्ट, फिर इंस्टाग्राम पर लिखी 'दिल की बात'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+