पति डेनियल ने एनिवर्सिरी पर सनी लियोनी को दिया ये खास गिफ्ट, फिर इंस्टाग्राम पर लिखी 'दिल की बात'
मुंबई: पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अब सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम जमा लिए हैं। काम की वजह से ज्यादातर वक्त वो इंडिया में ही रहती हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने पति और बच्चों के साथ खास लम्हों की फोटो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा करती हैं। हाल ही में सनी ने अपने शादी की 10वीं एनिवर्सरी मनाई। जिस पर उनके पति ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है।
Recommended Video

खूबसूरत हीरों का हार
सनी लियोनी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो शर्ट के ऊपर एक खूबसूरत नेकलेस पहने हुए हैं। वीडियो के साथ सनी ने लिखा कि इस खूबसूरत हीरे के हार के लिए डेनियल तुमको शुक्रिया। सच में ये एक सपने की तरह है, शादी के 10 साल और हमारी जिंदगी के 13 साल एक साथ बिताना। कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक साथ जिंदगी बिताने का वो वादा और बातचीत हमें साथ में जीवन में यहां तक ले आएगी, जहां हम आज हैं। लव यू।

एनवर्सिरी पर लिखा खास मैसेज
इससे पहले सनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो के साथ सनी ने लिखा कि मैं जिस आदमी से प्यार करती हूं, उसे 10वीं एनिवर्सिरी मुबारक। मैं प्रार्थना करती हूं कि हम इस जीवन को हमारे मरने के दिनों तक साथ निभाएं। आप मेरी ताकत और मेरे हीरो हैं। Love you baby। वहीं सनी की फैमिली में उनके पति के अलावा तीन बच्चे भी हैं। सनी और डेनियल ने निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था, जबकि बाद में वो सरोगेसी से जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने।

'क्रेजी लाइफ बहुत पसंद'
वहीं डेनियल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 10 साल! आई लव यू सनी। मुझे हमारी कमबख्त क्रेजी लाइफ बहुत पसंद है। मुझे नहीं लगता कि मुझ जैसे आदमी के साथ कोई रह पाएगा। सब चीज के लिए थैंक्यू। आपको बता दें कि डेनियल भी पोर्न स्टार थे। 13 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और तीन साल की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी कर ली।

मुंबई में खरीदा घर
सनी लियोनी का नया पता अंधेरी वेस्ट होने वाला है, जहां के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में उन्होंने 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट लिया है। जिसमें 5 कमरें, हाल, किचन आदि हैं। इसके अलावा तीन पार्किंग स्लाट भी मिला है। ये पूरा फ्लैट 3,967 वर्ग फुट में है। वहीं पूरी बिल्डिंग की बात करें तो वो 2 एकड़ में फैली है, जिसे क्रिस्टल ग्रुप के टीयर -2 बिल्डर ने बनाया है। इस प्रॉपर्टी का मौजूदा भाव 40,000 रुपये प्रति वर्ग फुट चल रहा है। ऐसे में सनी को इस फ्लैट का मालिक बनने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।












Click it and Unblock the Notifications