VIDEO: शूट से पहले अटक गई सनी लियोनी की ड्रेस की चेन, जिप बंद करने में टीम के छूटे पसीने

मुंबई, मई 23: एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सनी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की होस्ट भी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम का एक बैक-द-सीन वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी ड्रेस को जिप करने के लिए संघर्ष करती नजर रही थीं। इस दौरान सनी की ड्रेस फिक्स करने के लिए उनकी पूरी लगी हुई नजर आ रही है।

सनी लियोनी की ZIP बंद करने में लगे 3-3 लोग

सनी लियोनी की ZIP बंद करने में लगे 3-3 लोग

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो यलो रंग की ड्रेस पहने दिख रही हैं। वीडियो में सनी की ड्रेस की पीछे लगी जिप अटकी दिखाई दे रही है और उनकी टीम के कम से कम 3 से 4 लोग ड्रेस ठीक करने में लगे हुए हैं। सनी उन्हें बता रही हैं कि कैसे ड्रेस को खींच कर ठीक करना है, वहीं टीम के लोग एक-दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं। सनी के साथ-साथ उनकी टीम के लोग भी काफी टेंशन में दिख रहे हैं।

 वीडियो एमचीवी स्प्लिट्सविला 13 के शूट के दौरान का है

वीडियो एमचीवी स्प्लिट्सविला 13 के शूट के दौरान का है

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'गाउन को परफेक्ट बनाने के लिए सेना की जरूरत होती है। ये थ्रोबैक वीडियो एमचीवी स्प्लिट्सविला 13 के शूट के दौरान का है जो केरल में हुई थी। इस वीडियो के जरिए वो दिखाना चाहती हैं कि उन्हें स्क्रीन पर शानदार दिखाने के लिए उनकी पूरी टीम किस कदर मेहनत करती है। इससे पहले सनी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसकी चर्चा हुई थी।

देखें मजेदार Video

यह भी स्प्लिट्सविला के सेट पर रिकॉर्ड किया गया था जहां उन्हें खड़े होकर बैक मसाज कराते देखा जा सकता है। वीडियो में उनके साथ रणविजय भी नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं- सनी को कोई कमर दर्द वगैरह नहीं है बल्कि वह मसाज की आदी हो चुकी हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने फैंस को मजेदार चैलेंज देती नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+