सनी लियोन ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, फैंस बोले- महफिल लूट ली
सनी लियोन ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, फैंस बोले- महफिल लूट ली
मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोन की इन दिनों कोई नई फिल्म नहीं आ रही है लेकिन वो अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सनी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसद आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।

वायरल हो रही हैं सनी की तस्वीरें
सनी लियोन ने जो अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, उनको अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं हजारों लोग इन पर कमेंट कर चुके हैं। यूजर्स ने तस्वीरों पर कमेंट कर उनको महफिल लूटने वाली बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने सनी से उनकी नई फिल्मों को लेकर भी सवाल पूछ लिए कि उनकी नई फिल्म कब आ रही है।

टीवी शो में दिख रही हैं सनी
सनी लियोन हाल ही में टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 13 की शूटिंग करने के लिए केरल पहुंची थीं। इस शो को वह रणविजय सिंघ के साथ को-होस्ट करती हैं। केरल से भी शूटिंग के दौरान सनी ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। सनी ने केरल में पांरपरिक पोशाक में भी खूब तस्वीरें खिचाईं। साउथ इंडियन लुक में नजर उन्होंने तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो पिंक धोती और ब्लाउज में नजर आ रही हैं।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं सनी लियोन
सनी लियोन बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म रईस में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। सनी बिग बॉस सीजन 5 के साथ इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आई थीं। इसके बाद कई फिल्मों जैसे जिस्म-2, हेट स्टोरी-2, रागिनी एमएमएस-2 और एक पहेली लीला में काम कर चुकी हैं। सनी लियोन इन दिनों टीवी शो स्प्लिट्सविला में दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications