ग्‍लैमरस फोटो डालकर सनी लियोन ने पूछा Marry Me, फैंस ने कहा- अब्‍बा नहीं मानेंगे

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अकसर वीडियो और फोटो डालकर अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। सनी हाल ही में केरल में अपने एक टीवी शूट के बाद मुंबई लौटी हैं। इस दौरान की एक्ट्रेस की फोटोज भी काफी वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर से सनी लियोन ने फोटोज शेयर किए हैं। अब वह मुंबई आ चुकी हैं, और उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटो के साथ सनी लियोन ने एक बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा है, जो फैंस के बीच छा गया है।

सनी लियोन ने लिखा- Marry Me

सनी लियोन ने लिखा- Marry Me

सनी लियोन ने फोटो का कैप्‍शन लिखते हुए कहा- मुझसे शादी करोगे। बस सनी के इस कैप्‍शन के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज तेजी से वायरल होने लगी हैं। खास बात ये है कि सनी की इस फोटो पर फैन्स के बहुत ही मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक फैन ने बहुत ही मजेदार स्टाइल में कमेंट करते हुए लिखा है कि अब्बा नहीं मानेंगे, जबकि एक ने लिखा है, आप तो पहले से ही शादीशुदा हैं। बता दें कि सनी और डेनियल ने कुछ साल की डेटिंग के बाद 2011 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों ने 2018 में एक बेटी गोद ली थी जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा है। सनी और डेनियल के दो और बच्चे हैं जिनका नाम नोह और अशर है। दोनों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।

वर्क फ्रंट पर सनी लियोन

सनी लियोन जल्द ही एक्शन सीरीज 'अनामिका' में भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं, फैंस को सनी के एक्शन अवतार का जमकर इंतजार है। सनी लियोन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में दिखाई देंगी।

साल 2012 में बॉलीवुड डेब्‍यू किया था सनी लियोन ने

साल 2012 में बॉलीवुड डेब्‍यू किया था सनी लियोन ने

सनी ने 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने पूजा भट्ट की इरोटिक थ्रिलर 'जिस्म 2' से फिल्मों में एंट्री की थी। सनी ने रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला, तेरा इंतज़ार जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+