'मेरे हाथ-पैर में काले बाल थे, बहुत बुली किया गया,आज तक नहीं भूल पाई',सनी लियोन ने इंटरव्यू में बताया बहुत कुछ
'मेरे हाथ-पैर में काले बाल थे, बहुत बुली किया गया, आज तक नहीं भूल पाई', सनी लियोन इंटरव्यू में बताया बहुत कुछ
Sunny Leone Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि बचपन में उन्हें अपने लुक्स को लेकर बहुत ज्यादा बुली (परेशान) किया गया है। सनी लियोन ने ये भी बताया है कि उन्हें इतना ज्यादा बचपन में बुली किया गया था कि उसे वो आजतक नहीं भूल पाई हैं और उससे उबरने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। सनी लियोन ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो बच्ची थीं तो उन्हें कितना ज्यादा परेशान किया गया, जिसका प्रभाव उनके पर जीवर भर रहा। सनी लियोन ने कहा, बुली करना कोई फन नहीं है। सनी ने कहा, "मुझे उस हद तक बुली नहीं किया गया था जैसा मैं सुनती हूं कि लोगों को किया जाता है, लेकिन हां मुझे भी इसका एहसास है।''

'मेरे हाथ-पैर में काल बाल थे, इसलिए...'
ETimes से बात करते हुए सनी ने कहा, "मुझे इस हद तक तंग नहीं किया गया था, जैसा कि कईयों के साथ होता है। लेकिन हां मेरे साथ भी बुली हुआ बै। मैं एक गोरी भारतीय लड़की थी। जिसके पैरों, बाहों और चेहरे पर काले बाल थे, और मैं अच्छे तरीके से ड्रेसअप भी नहीं होती थी, इसलिए बहुत अजीब लगती थी। इसलिए मुझे बहुत ज्यादा तंग किया गया। इसलिए मैं कहती हूं बुली सही चीज नहीं है। बुलिंग मजाक नहीं हैं। इसका कुछ हिस्सा जिंदगीभर मेरे साथ रहा जो कि अच्छी फीलिंग नहीं है'।

बुली करने वालों को सनी ने बताया कायर
सनी लियोन ने कहा, ''बुली एक सर्किल की तरह है। आमतौर पर ऐसा होता है कि जिनके साथ बुली हुआ होता है वो भी सामने वाले के साथ वैसा ही करने लगते हैं। वे परेशान होकर किसी को धमकाने लगते हैं। इसलिए मैं सबको कहना चाहती हूं कि अगर आप कभी बुली का शिकार हुए हैं तो दूसरों के साथ वैसा ना करें। अगर आपको बुली किया जाता है तो आप कोशिश कर सकते हैं कि आप दूसरों के साथ वैसा ही रवैया ना अपनाए। आमतौर पर बुली करने वाले कायर होते हैं।"

अपनी हिंदी के बारे में सनी लियोन ने कही ये बात
आपकी हिंदी बेहतर हो रही है, आपको कौन ट्रेंनिग दे रहा है? इकस सवाल के जवाब में सनी लियोन ने कहा, ''मेरी हिंदी पर मैं लंबे समय से काम कर रही हूं, और मैं इसे हर किसी के साथ बोलने की कोशिश करती हूं। और मुझे लगता है कि समय के साथ ये और भी स्पष्ट और बेहतर होते जाएगी। मेरा मतलब है कि यह नहीं हो सकता है कि यह खराब हो जाए। और हां, मैंने कुछ ट्रेनिंग भी ली है और अधिकांश यह है कि, मैं उन लोगों के साथ हिंदी बोलना बंद नहीं करती जो मेरे साथ हिंदी बोलते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications