PM नरेंद्र मोदी से भी आगे निकलीं पॉर्न स्टार सनी लियोन, लगातार पांचवें साल रहीं अव्वल
आंकड़ों की बात करें तो कुल सर्च किए गए सेलेब्रिटी और नेताओं में सनी लियोन पहले नंबर हैं उनके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। तीसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम आता है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ते हुए पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन लगातार पांचवें साल भी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी हैं। रिव्यू का यह आंकड़ा याहू इंडिया की ओर से जारी किया गया है।

कौन किस नंबर है?
आंकड़ों की बात करें तो कुल सर्च किए गए सेलेब्रिटी और नेताओं में सनी लियोन पहले नंबर हैं उनके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। तीसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम आता है। जबकि चौथे स्थान बर बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान हैं। सलमान सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनेताओं की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर अभिनेत्री बिपाशा बसु रहीं।

सबसे ज्यादा सर्च की गईं अभिनेत्री
इंटरनेट सर्च में सबको पछाड़ने वाली सनी लियोन देश की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी पहले नंबर पर काबिज हैं। वह लगातार पांचवें साल पहले नंबर हैं। उनके बाद बिपाशा बसु ने दूसरा स्थान पाया। सर्च के मामले में तीसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण और चौथे स्थान पर कैटरीना कैफ हैं। पांचवे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा काबिज हैं। सुसाइड करने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी भी काफी ज्यादा सर्च की गईं और वह पांचवे स्थान पर रहीं। उनके बाद करीना कपूर का नंबर आता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए गए नेता
सबसे ज्यादा सर्च किए गए नेताओं की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। तीसरे स्थान पर सभी को हैरान करते हुए क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने कब्जा किया। सिद्धू को सर्च किए जाने के पीछे उनकी नई पार्टी आवाज-ए-पंजाब के गठन और बीजेपी के साथ तकरार को वजह माना जा रहा है। चौथे स्थान पर भारतीयों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप को सर्च किया।

सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनेता
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इस साल के सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनेताओं की लिस्ट में सबसे पहले रहे। उनके बाद कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा दूसरे स्थान पर काबिज हैं। हैरानी की बात यह भी है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नंबर कपिल शर्मा के बाद आता है। यानी वह तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर शाहरुख खान रहे और आमिर खान पांचवें सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अभिनेता बने।

सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये न्यूज इवेंट और न्यूज टर्म
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए इवेंट में नोटबंदी, साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप से हटाना, रिलायंस जियो की लॉन्चिंग और केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी बिल पेश किया जाना, शामिल है। इसके अलावा न्यूज टर्म की बात करें आईपीएल 2016, रियो ओलंपिक, फ्रीडम 251 फोन सबसे प्रमुख रहे।
-
Iran America War: शशि थरूर की अध्यक्षता में संसदीय समिति की बैठक, किन-किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications