बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल तो ये क्या बोले गदर फिल्म के डायरेक्टर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण के लिए वोट डाले गए। वहीं राजनीतिक दलों में नई नई हस्तियों के शामिल होने का सिलसिला भी जारी है। अब बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में लोग सनी को खूब बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में उनकी फिल्म गदर: एक प्रेम कथा के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी ट्वीट कर सनी को बधाई दी है। लेकिन अनिल का बधाई देने का अंदाज अलग है।

'56 इंच के साथ 62 इंच का सीना आ गया'

अनिल शर्मा ने सनी देओल के बीजेपी में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके साथ एक फोटो ट्वीट की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- '56 इंच का सीना तो था अब 62 इंच का भी आ गया...बीजेपी जॉइन करने के लिए बधाई मेरे फेवरिट सनी देओल।' अनिल के इस ट्वीट पर सनी के फैंस के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं।

इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सनी देओल

इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सनी देओल

बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सनी देओल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी मुख्यालय में इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल समेत कई नेता मौजूद थे। पीयूष गोयल ने सनी देओल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि पंजाब की गुरदासपुर सीट से वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह और सनी देओल के बीच में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद जोर पकड़ लिया था कि सनी देओल बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

बीजेपी में शामिल हुए सनी तो बने मीम्स

बीजेपी में शामिल हुए सनी तो बने मीम्स

सनी देओल के बीजेपी में शामिल होने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के सीन के साथ मीम्स बनाए जा रहे हैं। खास कर उनकी फिल्म गदर में हैंडपंप उखाड़ने का उनका सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की आनंद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+