Sunjawan Terror Attack: 27 घंटे से जारी है ऑपरेशन, 4 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सुंजवान में सेना के शिविर में आतंकियो के साथ सेना की मुठभेड़ 27 घंटे बाद भी जारी है, सेना ने ऑपरेशन में अभी तक 4 आतंकियों को मार गिराया है, जबकि ऑपरेशन में 5 जवान भी शहीद हो गए है, जबकि एक आम नागरिक की मौत हो गई है। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि सेना एक-एक नागरिक की सुरक्षा के पूरी कोशिश कर रही है, हम नहीं चाहते हैं कि इस ऑपरेशन में किसी भी आम नागरिक की जान जाए, मुझे पुरा भरोसा है कि हम जल्द ही इस ऑपरेशन को खत्म कर लेंगे।

आपको बता दें कि शनिवार को जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने सेना के सुंजवान शिविर में हमला कर दिया था, जोकि हाईवे 1ए पर स्थित है और जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है। इस आतंकी हमले में अभी तक कुल 9 लोग घायल हो गए हैं जिसमे एक कर्नल और बच्ची भी शामिल है। सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। कैंप के आस-पास के सभी 150 घरों को खाली करा लिया गया है और यहां छिपे आतंकियों की तलाश की जा रही है।
इस आतंकी हमले से पहले इंटेलिजेंस के सूत्रों ने इसकी सूचना दी थी कि सेना के रिहायशी इलाकों को आतंकी अपना निशाना बना सकते हैं, इसकी बड़ी वजह है कि अफजल गुरु को फांसी दिए जाने की पांचवी सालगिरह, जिसे 2001 में संसद पर हमला करने का दोषी पाया गया था और फांसी की सजा दी गई थी। जिस वक्त सुंजवान में आतंकियों ने हमला किया उस वक्त जवान और उनके परिवार के लोग सो रहे थे, आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications