Sunjwan Army camp attack: जवानों के लिए भोजन व्यवस्था करने में जुटे स्थानीय लोग
पाकिस्तानी आतंकियों ने शनिवार सुबह जम्मु कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर किए हमला किया, जिसमें देश के 5 जवान शहीद हो गए।
जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तानी आतंकियों ने शनिवार सुबह जम्मु कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर किए हमला किया, जिसमें देश के 5 जवान शहीद हो गए। इस बीच जहां एक तरफ सेना के जवान लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने सुंजवान आर्मी कैंप पहुंच कर जवानों के लिए भोजन की व्यवस्था की। सुंजवान हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही। सूत्रों के मुताबिक, सुबह के वक्त जैश और हिजबुल के आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए हमले के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों के लिए भोजन, चाय, स्नैक्स और पानी का प्रबंध किया। कैंप के बाहर और मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों तथा मीडियाकर्मियों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। इस पहल का नेतृत्व कर रहे संजीव मनमोत्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारी ओर से यह छोटी सी कोशिश है। हम देश सेवा में योगदान देना चाहते हैं, इसीलिए हमने बाहर तैनात सुरक्षा बलों तथा मीडियाकर्मियों को चाय एवं स्नैक्स देने का फैसला किया।'
आर्मी कैंप पर हुए इस हमले के बाद अभी तक सेना का ऑपरेश जारी है। इस ऑपरेशन में 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। शनिवार तक दो ही जवान शहीद हुए थे, लेकिन दूसरे दिन भी जारी ऑपरेशन में सेना के तीन जवान शहीद और नागरिक के मौत की भी पुष्टी की गई है। सीनियर
इस हमले के बाद आस पास के इलाकों को खाली कर दिया गया है और सेना स्थानीय लोगों के घरों की जांच कर रही है। शनिवार देर रात तक सेना ने 150 से भी ज्यादा घर खाली करवाकर तलाशी की थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications