Sunita Williams: 'सुनिता' के स्वागत के लिए भारत तैयार, पीएम मोदी ने देश की बेटी को लिखा पत्र
Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस से नौ महीने के बाद वापसी कर रही हैं। पूरे विश्व की निगाहें उन पर ही टिकी हुई हैं। विश्व उनके स्वागत के लिए पलके बिछाए इंतजार कर रहा है। भारत में भी उनकी वापसी को लेकर चर्चा बनी हुई है।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'देश की बेटी' अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भारत आने का न्योता दिया है।

Sunita Williams: मोदी ने दिया भारत आने का आमंत्रण
नौ महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी कर रही सुनीता विलियम्स को पीएम मोदी ने भारत आने का आमंत्रण दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखे गए पत्र को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया।
नरेंद्र मोदी ने इस पत्र में लिखा, "भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"
पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, "मैं आपको भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं भेजता हूँ। आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आप पर और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है। इस चर्चा के बाद, मैं आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं सका।"
Sunita Williams: नौ महीने बाद हो रही वापसी
मंगलवार, 18 मार्च को न्यूयॉर्क समयानुसार प्रातः 1:05 बजे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, दो अन्य चालक दल के सदस्यों के साथ ड्रैगन कैप्सूल के अन्दर बैठे हुए, आई.एस.एस. से अलग हुए।
नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे दो अंतरिक्ष यात्री आखिरकार मंगलवार को स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो गए। यह कैप्सूल अंतरिक्ष से होते हुए वायुमंडल से गुजरेगा तथा अंततः पैराशूट के सहारे पृथ्वी पर आएगा, तथा स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे फ्लोरिडा तट पर गिरेगा।












Click it and Unblock the Notifications