'सुनी तो दुनिया बदल सकती है', बहन Sunita Williams की धरती वापसी पर खुशी से उछल पड़े भाई, कही बड़ी बात

Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स नौ महीने बाद धरती पर वापस लौंट आईं है। 13 मार्च 2025 की सुबह 3.30 बजे स्‍पेसएक्‍स का कैप्‍सूल ड्रैगन अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्‍स कोलेकर फ्लोरिडा के पास समुद्र में लैंड किया।

इस ऐतिहासिक क्षण का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दुनिया भर में करोड़ों लोग जो नासा का लाइव टेलिकॉस्‍ट देख रहे थे उनमें सुनीता विलियम्‍स के भारत के पैतृक गांव के लोग भी शामिल थे, सुनीता विलियम्‍स की धरती पर सकुशल वापसी पर उनका पूरा गांव रात से ही आतिशबाजियां कर जश्‍न मना रहा है। वहीं सुनीता विलियम्‍स के चचेरे भाई दिनेश रावल ने बहन के सकुशल वापस आने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Sunita Williams

Sunita Williams के पैतृक गांव में जमकर हुई आतिशबाजी

बता दें सुनीता विलियम्‍स 13 मार्च की सुबह साढ़े तीन बजे धरती पर लौटी, उसी समय रात में गुजरात के मेहसाणा में उनके पैतृक गांव झूलावन में आतिशबाजी कर जश्‍न मनाया। पूरे गांव के लोगों ने मिलने अपने गांव की बेटी की सकुशल वापसी पर जमकर पटाखे फोंडे और मिठाइयां बांटी। सुनीता विलियम्‍स के रिश्‍तेदार तो खुशी से फूले नहीं समा रहे थे

Sunita Williams की वापस आते ही उछल पड़े बड़े भाई और बोले?

अंतरिक्ष स्‍टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहने के बाद सुनीता विलियम्‍स के लौटने पर उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने कहा जब मेरी बहन धरती पर लौटी तो हम सब खुशी से उछल पड़े। उन्‍होंने कहा मैं बहुत खुश हूं। कल तक मन बहुत बेचैन था भगवान से अपनी बहन की सकुशल धरती पर वापसी की दुआ कर रहा था। भगवान ने हमारी सुन ली और सुनी को सुरक्षित वापस ले आए। भाई ने गर्व से कहां सुनी कोई साधारण व्‍यक्ति नहीं हैं, वह दुनिया बदल देगी। वो भारत की होनहार बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+