Sunil Kanugolu: मिलिए कांग्रेस के 'चाणक्‍य' सुनील कानुगोलू से, कर्नाटक चुनाव में ऐसे पलटी पूरी बाजी

who is Sunil Kanugolu in karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। इस जीत के पीछे सुनील कानुगोलू की रणनीति भी अहम मानी जा रही है।

Sunil Kanugolu in karnataka election

Sunil Kanugolu Political Strategy in Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को छप्‍परफाड़ वोट मिले हैं। 13 मई 2023 को हुई मतगणना में कांग्रेस के हाथ 136 सीट लगी जबकि भाजपा 65 पर ही सिमट गई।

224 वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 113 आंकड़ा चाहिए था। कांग्रेस ने स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। चुनाव में हर जीत के पीछे किसी ना किसी की रणनीति होती है। कोई ना कोई तो 'राजनीति के चाणक्‍य'
की भूमिका में होता है।

Recommended Video

    Karnataka Election Results 2023: Rahul Gandhi की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक चुनाव 2023 में कांग्रेस को जीत दिलाने में 'चाणक्‍य' की भूमिका सुनील कानुगोलू ने निभाई। ये वो शख्‍स हैं, जिन्‍होंने कर्नाटक चुनाव में बाजी पलट दी। कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक सुनील कानुगोलू ने कर्नाटक चुनाव में सटीक रणनीति बनाई। भाजपा के भाषणों की काट निकाली।

    बता दें कि सुनील कानुगोलू ने लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान के महत्‍वपूर्ण घटक के रूप में काम किया। भाजपा के लिए यूपी, उत्‍त्‍राखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में भी विशेष भूमिका निभाई।

    साल 2022 में कनार्टक चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने सुनील कानुगोलू को पार्टी में चुनावी रणनीतिकार के तौर पर सदस्‍य के रूप में शामिल किया था। कांग्रेस ने इनको पिछले साल लोकसभा चुनाव 2024 के बनाई टास्‍क फोर्स में जगह दी है।

    बता दें कि सुनील कानुगोलू मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। इनका बचपन चेन्‍नई में बीता। राहुल गांधी की कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक की भारत जोड़ो यात्रा की रणनीति बनाने का श्रेय भी सुनील कानुगोलू को जाता है। कर्नाटक जीत के बाद अब सुनील कानुगोलू की नजर राजस्‍थान व छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्‍ता बरकरार रखने और मध्‍य प्रदेश में वापसी पर है। तीनों राज्‍यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+