अधीर रंजन चौधरी को सदन में नेता पद से हटाए पार्टी, थरुर को मिले जिम्मेदारी- सुनील जाखड़

नई दिल्ली: शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी को पार्टी ने अपना अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया है। इस बैठक में राहुल गांधी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने सीडब्लयूसी सदस्यों से बातचीत के दौरान एक अजीबोगरीब मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि पार्टी को लोकसभा में कांग्रेस नेता के पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शशि थरूर को लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाकर मौका देना चाहिए।

'अधीर रंजन चौधरी को हटाया जाए'

'अधीर रंजन चौधरी को हटाया जाए'

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों से बातचीत के दौरान सुनील जाथड़ ने ये अजीबोगरीब मांग की। नए अध्यक्ष के लिए नेताओं की राय जानने में लगे इस ग्रुप में पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा भी शामिल थी। जाखड़ मे मांग की कि लोकसभा में कांग्रेस नेता के पद से अधीर रंजन चौधरी को हटाकर शशि थरूर को मौका देना चाहिए। गौरतलब है कि पार्टी ने नया अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेताओं के पांच ग्रुप बनाए थे। इन नेताओं ने विभिन्न पार्टी प्रदेश प्रमुखों, सांसदों और पदाधिकारियों से बातचीत करके नए अध्यक्ष पर राय जाननी चाही थी।

शशि थरूर को मिले मौका

शशि थरूर को मिले मौका

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अधीर रंजन चौधरी एक स्ट्रीट फाइटर और दृढ़ विश्वास वाले व्यक्ति हैं। लेकिन वो इस पद के लिए योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन उनकी ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह शशि थरूर को ये जिम्मेदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने नेताओं की ताकद देखकर जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।

जाखड़ ने हार के बाद दिया था इस्तीफा

जाखड़ ने हार के बाद दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील जाखड़ ने गुरुदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ये कहते हुए इस्तीफा दिया कि वो अपनी इस सीट बचा नहीं पाएं और हार गए। जाखड़ को अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने हराया था। हालांकि पार्टी ने उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ के इस्तीफे को मंजूर नहीं करने के हक में है।

जाखड़ को सनी देओल ने हराया।

जाखड़ को सनी देओल ने हराया।

सनी देओल ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ को हराया। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ते हुए जाखड़ को 82,459 वोटों से हराया। सुनील जाखड़ ने विनोद खन्ना की मौत के बाद खाली हुई गुरुदास सीट पर 2017 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं विनोद खन्ना के निधन के चलते हुए उपचुनाव में बीजेपी को यह सीट गंवानी पड़ी थी और तब कांग्रेस के जाखड़ ने इसपर कब्जा कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+