आखिरकार सामने आया सुनैना रोशन का मुस्लिम प्रेमी, जिसे राकेश रोशन ने कहा था 'आतंकी'
मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड का मशहूर रोशन परिवार बहुत सारे सवालों के घेरे में है, कारण है फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी और सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, जिन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनैना का कहना है कि वो एक मुस्लिम लड़के से प्रेम करती हैं लेकिन उनके परिवार वालों को ये रिश्ता कबूल नहीं है इसलिए वो उन पर जुल्म कर रहे हैं, उसे मारते-पीटते हैं और घर में कैद रखते हैं, सुनैना ने कहा था कि उसके पापा कहते हैं कि मैं जिससे प्रेम करती हूं वो आतंकवादी है।

सामने आया सुनैना रोशन का मु्स्लिम प्रेमी
इन्हीं विवादों के बीच अब सुनैना के तथाकथित प्रेमी रूहेल अमीन मीडिया के सामने आए हैं, उन्होंने न्यूज 18 से इस बारे में विस्तार से बातचीत की है और ये स्वीकार किया है कि वो और सुनैना रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने इस पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी को सिर्फ इसलिए आतंकवादी करार देना कि वह एक खास धर्म से सम्बंध रखता/रखती है, यह बेहद अपमानजनक है और इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

'जाहिलपन पर उतरा आया है रोशन परिवार'
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के सबसे हाई प्रोफाइल परिवारों में रोशन फैमिली की गिनती होती है और वहां के लोगों की सोच इतनी गिरी हुई है, जब सुनैना ने मुझे यह सब बताया तो मुझे पहले यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में मुझे गुस्सा भी आया और हंसी भी, केवल धर्म की वजह से आप चरमपंथ जैसी चीज को परिभाषित नहीं कर सकते। सबसे जरूरी यह है कि हमें ऐसे जाहिल नजरिया के खिलाफ खड़े होना होगा, रोशन परिवार भी जाहिलपन पर उतर आया है।

ऋतिक-सुजैन को भी लेकर कही बड़ी बात
रूहेल से जब पूछा गया कि रोशन परिवार आप पर इस तरह से प्रतिक्रिया दे रहा है जबकि ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान खुद एक मुस्लिम है, जिस पर रूहेल ने कहा कि यही तो विडंबना है, खुद उनके साथ क्या हुआ, सबके सामने है।
पहली मुलाकात
रूहेल अमीन ने कहा कि सुनैना से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह Times Now में एंटरटेनमेंट बीट कवर किया करते थे, हम एक-दूसरे से अलग हो गए और फिर सोशल मीडिया के जरिए हम एक बार फिर से जुड़े, रूहेल ने कहा कि सुनैना नए सिरे से अपनी लाइफ शुरू करना चाहती है लेकिन उसका परिवार उसका साथ नहीं दे रहा है इसलिए उसने कंगना रनौत से मदद मांगी थी।

सुनैना ने मांगी कंगना से मदद
बता दें कि इस पूरे मसले के बारे में सबसे पहले रोशन परिवार की इन दिनों दुश्मन बनी अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली ने खुलासा किया था, रंगोली ने Twitter पर लिखा था कि सुनैना मेरी बहन कंगना से मदद मांग रही हैं, वो उन्हें फोन करती हैं और फोन पर रोती हैं और अपने पर हो रहे जुल्म को बयां करती हैं, सुनैना ने कहा कि उसके पिता उसे थप्पड़ मारते हैं तो उसका भाई उसे कमरे में बंद कर देता है, मुझे डर है कि सुनैना की खतरनाक फैमिली उसे नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए हम इस बात को सार्वजनिक कर रहे हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि सुनैना की कैसे मदद करें।

सुनैना ने खोला मुंह
बवाल मचने के बाद खुद सुनैना मीडिया के सामने आईं , 47 वर्षीय सुनैना ने साफ तौर पर से कहा कि रंगोली ने जो कहा है वो पूरी तरह से सच है, सुनैना ने कहा कि वह एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थीं और पिछले साल ही उसके पास जाना चाहती थी लेकिन पापा-मम्मी और भाई सब इस रिश्ते के खिलाफ हैं, जब मैंने जिद की तो मुझे मेरे पापा ने थप्पड़ मारा था और कहा था जिससे मैं प्यार करती हूं वह एक आतंकवादी है, अब आप ही बताइए कि क्या ऐसा संभव है, अगर वो आतंकी होता तो क्या वो जेल में नहीं होता, मैं उससे पिछली साल फेसबुक पर मिली थी।
'मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है'
सुनैना ने कहा कि मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है, वो मुझे घर से बाहर नहीं जाने देता, मेरी इच्छा है कि मेरी फैमिली मेरे प्यार को स्वीकार कर ले लेकिन परिवार वाले मेरी बात सुन नहीं रहे हैं, उन लोगों ने मेरी जिंदगी नर्क बना रखी है और मैं यह सब और नहीं झेल सकती, सुनैना रोशन ने ये भी बताया कि इस मामले में उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत से भी मदद मांगी थी क्योंकि वह नारी शक्ति में विश्वास करती हैं और सच कहने की हिम्मत रखती हैं।

ऋतिक रोशन की एक्सवाइफ ने किया सपोर्ट
जिसके बाद लोग रोशन फैमिली को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं लेकिन इसी बीच ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने एक ट्वीट करके मामले को शांत करने की कोशिश की थी, सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं सुनैना को जानती हूं, वह बहुत ही प्यारी और केयरिंग हैं, लेकिन वह इस समय एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजर रही हैं, सुनैना के पिता की हेल्थ सही नहीं है, कृपया आप सभी परिवार के कठिन समय को समझे और प्राइवेसी दें।
सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं...
फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन को रीयल फाईटर कहा जाता है, 45 साल की सुनैना का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है,सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है, उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। कुछ वक्त पहले सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था लेकिन परिवार के सहयोग और अपनी हिम्मत की वजह से सुनैना इस बीमारी पर विजय पा ली, वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं, पहले पति से सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा इन्होंने एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications