'कपिल की बीवी' सुमोना की स्किन वैक्सिंग से जली, सोशल मीडिया पर फोटो डालकर निकाला गुस्सा

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक सलून के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है। सुमोना ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए इस सलून में किसी को नहीं जाने की नसीहत दी है।

Sumona Chakravarti

नई दिल्ली। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक सलून के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है। सुमोना ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए इस सलून में किसी को नहीं जाने की नसीहत दी है। सलून में जाकर सुमोना की स्किन इतनी खराब हो गई कि अब उन्हें दवाई लेनी पड़ रही है। इसकी भड़ास उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबे-चौड़े पोस्ट में निकाली है।

इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास

इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने एक सलून के खिलाफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सुमोना ने लिखा, 'अर्बन क्लैप, मैंने जल्दबाजी में तुम्हारी सर्विस लेने की सोची क्योंकि मुझे मेरे रेगुलर सलून में अप्वॉइनमेंट नहीं मिला। तुम्हारी घटिया सर्विस से मेरा शरीर जल गया है और उसपर घाव हो गए हैं। बीच पर टैन होने की बजाए मैं धूप से बचने के लिए उसपर जेल लगा रही हूं।'

जल गई सुमोना की स्किन

जल गई सुमोना की स्किन

सुमोना ने इस सलून की सर्विस दो दिन ली और उसी में उनकी स्किन काफी खराब हो गई। उन्होंने 11 जुलाई और 17 जुलाई की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनकी स्किन पर घाव साफ देखे जा सकते हैं। सुमोना ने आगे लिखा कि, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारे पास अपने कथित प्रोफेशनल्स को ट्रेन करने के लिए बजट होगा।' उन्होंने अपने दोस्तों से इस सलून की सर्विस नहीं लेने के लिए कहा।

इन सीरियलों से मशहूर हुई थीं सुमोना

इन सीरियलों से मशहूर हुई थीं सुमोना

सुमोना चक्रवर्ती टीवी की जानीं-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है लेकिन असल पहचान उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली। इसके बाद सुमोना 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शो में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं। 'द कपिल शर्मा शो' में सरला गुलाठी के रोल में भी दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+