ब्रूनेई के सुल्तान अपना विमान खुद ही उड़ाकर पहुंचे भारत, गणतंत्र दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस समारोह और इंडो-आसियान सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह का विमान बुधवार को जब भारत पहुंचा तो उनकी अगुआई में दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े सभी अधिकारी हैरान रह गए। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने वाले ब्रूनेई के सुल्तान अपना विमान खुदा उड़ाकर दिल्ली पहुंचे थे।

सुल्तान को जहाजें उड़ाने का शौक
सुल्तान, हसनल बोल्कियाह दुनिया के किसी भी राजशाही में इंग्लैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के बाद सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले सुल्तान हैं। वे बीते 51 सालों से ब्रूनेई के सुल्तान हैं। सुल्तान को जहाज उड़ाने का शौकीन बताया जाता है। बुधवार को भी वो अपने जंबो जेट विमान को खुद ही उड़ाकर दिल्ली पहुंचे। मोदी सरकार के कार्यकाल में ब्रूनेई के सुल्तान का यह पहला भारत दौरा है।

सिर्फ बाल कटवाने में 13 लाख खर्च करते हैं सुल्तान
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुल्तान को जहाज को खुद ही उड़ाने का शौक है। इससे पहले भी वे जब 2008 और 2012 में दिल्ली आए थे तब भी उन्होंने अपने जहाज को खुद ही उड़ाया था। वैसे बता दें कि जहाज उड़ाने के अलावा ब्रूनेई के सुल्तान के और भी कई शौक हैं। बताया जाता है कि सुल्तान सिर्फ अपने बाल कटवाने में 13 लाख रुपये तक खर्च कर देते हैं।

सुल्तान के पास सैकड़ों लग्जरी कार
1980 और 90 के दशक में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे ब्रूनेई के सुल्तान पास दुनिया का सबसे ज्यादा लग्जूरियस प्राइवेट प्लेन है। सुल्तान को जहाजों के साथ कारों का भी खूब शौक है। सुल्तान के पास सैकड़ों रॉल्स रॉएस और फरारी हैं। इसके अलावा 6 पोर्शे और जगुआर जैसी कार उनके महल में खड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications