Pics: देखते ही देखते सिर्फ 20 सेकेंड में क्रैश हो गया आइएएफ का यह मोस्‍ट एडवांस जेट

पुणे। महाराष्‍ट्र के पुणे में मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स का सबसे एडवांस फाइटर जेट सुखोई 30एमकेआई क्रैश हो गया। आपको बता दें कि महाराष्‍ट में मंगलवार को जो हादसा हुआ है उसके बाद इंडियन एयरफोर्स को करीब 100 मिलियन का नुकसान हुआ है।

इस क्रैश में पायलट की जान तो बच गई लेकिन साथ ही साथ एयरफोर्स की चिंताएं दोगुनी हो गई हैं। सुखोई न सिर्फ इंडियन एयरफोर्स बल्कि दुनिया का सबसे एडवांस जेट माना जाता है।

रूस के इस अल्‍ट्रा मॉर्डर्न जेट ने इंडियन एयरफोर्स को एक ऐसी ताकत दी है जो अमेरिका के एफ कैटेगरी के फाइटर जेट्स तक को टक्‍कर दे सकती है।

मंगलवार को पांचवां सुखाई क्रैश

मंगलवार को पांचवां सुखाई क्रैश

सुखोई को वर्ष 1997 में इंडियन एयरफोर्स में कमीशंड किया गया था। मंगलवार को हुए हादसे के बाद अब तक एयरफोर्स ने अपने पांच सुखोई जेट्स इसी तरह से क्रैश में गंवा दिए हैं।

100 मिलियन की कीमत

100 मिलियन की कीमत

मंगलवार को जो हादसा हुआ है उसमें एयरफोर्स को करीब 100 मिलियन डॉलर की चपत लगी है।

 लेकिन अब कई सवाल

लेकिन अब कई सवाल

सुखोई को दुनिया का सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित फाइटर जेट माना जाता है लेकिन अब क्रैश के बाद इस पर भी सवाल उठने लगे हैं। सुखोइ 2,400
किमी प्रति घंटे से भी ज्‍यादा की रफ्तार से उड़ सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह 230 मीटर प्रति सेकेंड की दर से रफ्तार पकड़ सकता है।

 70 का इंतजार

70 का इंतजार

भारत के पास फिलहाल 200 सुखोई जेट्स हैं और उसे रूस से 70 जेट्स और मिलने वाले हैं। इंडियन एयरफोर्स अब सुखोई के इंजन की सर्विसिंग 1,000 घंटे की बजाय 700 फ्लाइंग ऑवर्स पूरे होते ही करा देती है।

क्रैश पर अभी तक नहीं यकीन

क्रैश पर अभी तक नहीं यकीन

पहले से ही पुराने जेट्स की समस्‍या से जूझ रही एयरफोर्स अपने इस जेट के क्रैश होने की वजह से काफी परेशान है। सूत्रों की मानें तो एयरफोर्स के सीनियर लेवल अधिकारियों को अभी तक इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि सुखोई मंगलवार को क्रैश हो गया है।

 भटिंडा से लेकर लोहेगांव तक

भटिंडा से लेकर लोहेगांव तक

सुखोई का बेस पुणे के लोहेगांव के अलावा, पंजाब के भटिंडा, राजस्‍थान के जोधपुर और तमिलनाडु के तंजौर में मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+