सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष का पद छोड़ा, दिया इस्तीफा
Sukhbir Singh Badal resigns: शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा SAD की वर्किंग कमेटी को सौंप दिया। बादल के पद छोड़ने के बाद पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अकाली के नए अध्यक्ष के लिए पार्टी जल्द चुनाव कराएगी। वहीं एसएडी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि बादल ने पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया है।
सुखबीर सिंह बादल के शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी अब अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव कराएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ये चुनाव अब दलजीत चीमा की देखरेख में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। दो दिन पहले सुखबीर सिंह बादल अकाल तख्त में कुर्सी टूटने के कारण गिर गए थे।

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफा देने के बाद SAD नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "SAD एक लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी के संविधान के मुताबिक हर 5 साल के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होते हैं। 14 दिसंबर 2019 को चुनाव हुआ। अगले महीने 14 दिसंबर को हम 5 साल पूरे करने जा रहे हैं, इसलिए यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है कि राष्ट्रपति ने अभी 18 तारीख को इस्तीफा दिया है नवंबर में पार्टी प्रमुख के साथ कार्यसमिति की बैठक होगी, इसमें इस्तीफे पर विचार किया जाएगा और चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा, चुनाव कोई भी लड़ सकता है, अंतिम फैसला सदन में होना है। जिसके पास बहुमत होता है उसे राष्ट्रपति चुना जाता है।"
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल?
सुखबीर सिंह बादल लंबे समय से सक्रिय राजनीती में हैं। 62 वर्षीय बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। वह 10 जुलाई 2009 से 11 मार्च 2017 के बीच पंजाब के डिप्टी सीएम भी रहे चुके हैं। वह अटल बिहारी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कई बार पंजाब से लोकसभा के लिए जीत चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) वर्तमान में काफी कमजोर है।












Click it and Unblock the Notifications