ED की चार्जशीट में खुलासा, ठग सुकेश ने जैकलीन को दिए थे 10 करोड़ के गिफ्ट और लाखों का घोड़ा

नई दिल्ली, 04 दिसंबर: तिहाड़ जेल से 200 करोड़ वसलूने के मामले में शनिवार को प्रर्वतन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के तहत चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में ईडी ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ईडी ने आरोपपत्र में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस और नोरा फतेही को लेकर कई खुलासे किए हैं। जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपये के उपहार में 52 लाख रुपये का एक घोड़ा और 9 लाख रुपये की एक फारसी बिल्ली दी थी।

Sukesh Chandrashekar Jacqueline Fernandez Enforcement Directorate Nora Fatehi chargesheet

जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने 7000 पन्नों की चार्जशीट में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का जिक्र किया है। एजेंसी ने बताया कि, सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को करीब 10 करोड़ रुपए के गिफ्ट दिए हैं, जिनमें एक बीएमडब्ल्यू कार, एक आईफोन, महंगी ज्वैलरी, और अन्य समान शामिल हैं। साथ ही जैकलीन को सुकेश ने 4 फारसी बिल्लियां भी गिफ्ट की थी, जिनमें एक बिल्ली की कीमत करीब 9 लाख रुपये है।

सुकेश ने जैकलीन को लाखों रुपए की कीमत का एक घोड़ा भी गिफ्ट किया है। इसके अलावा जैकलीन के अकॉउंट में करीब लाखों रुपए भी ट्रांसफर किए। इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन के भाई-बहन के खातों में भी रुपए भेजे हैं। सुकेश चंद्रशेखर जब जेल में था तो वह जैकलीन से मोबाइल फोन पर बात करता था। जब सुकेश जमानत पर बाहर आया तो उसने चेन्नई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की।

सुकेश चंद्रशेखर ने मुंबई से दिल्ली के लिए जैकलीन फर्नांडीज के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट भी बुक की थी। सुकेश और जैकलीन दोनों चेन्नई के एक होटल में रुके थे। जमानत पर रहते हुए सुकेश ने निजी जेट में हवाई यात्रा के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा सुकेश ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी करीब 1 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए गए हैं, जिनमे लग्जरी कार शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+