सुहाना खान ने बिकिनी में दोस्तों के साथ की पूल पार्टी, नहीं देखा होगा शाहरुख की बेटी का ऐसा बोल्ड अंदाज
मुंबई, 26 मई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पूल में जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी सारी दोस्त इस तस्वीर में बिकिनी में दिख रही हैं।
Recommended Video

सुहाना खान की पूल पार्टी
सुहाना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी करती नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना खान और उनकी दोस्त ब्लैक कलर के टू पीस में नजर आ रही हैं। सुहाना की एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें सुहाना अपने गर्ल गैंग के साथ पूल में एन्जॉय करते दिख रही हैं। तस्वीरों में सुहाना और उनकी दोस्त बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

फैंस को पसंद आ रही तस्वीरें
सुहाना और उनके गर्लगैंग का ये बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लाखों लाइक और कमेंट इन तस्वीरों पर आ चुके हैं। सुहाना खान ने 22 मई को अपना 21 वां जन्मदिन भी मनाया है। सुहाना के बर्थडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।

न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं सुहाना
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सुहाना ने काफी वक्त मुंबई में गुजारा था। अब वो फिर से अपनी पढाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

सुहाना खान फिल्मों में भी आएंगी?
सुहाना खान भी अपने पिता की तरह जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं। सुहाना एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। शाहरुख खान ने भी कुछ समय पहले कहा था कि अगर सुहाना फिल्मों में आना चाहेंगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वो इसकी इजाजत देंगे। माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क से लौटने के बाद वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि वो एक्टिंग की ओर जाएंगी या किसी और फील्ड में, इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications