'सुधीर चौधरी को गिरफ्तार...', एंकर को लेकर क्यों उठी ऐसी मांग, अब क्या हुआ विवाद?

Sudhir Chaudhary: मशहूर न्यूज एंकर और पत्रकार सुधीर चौधरी इन दिनों चर्चाओं में हैं। पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर सुधीर चौधरी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

एक आदिवासी समूह ने ईडी द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सुधीर चौधरी द्वारा ऑन एयर की गई टिप्पणी को लेकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद ट्विटर पर हैशटैग #ArrestSudhirChaudhry ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।

Sudhir Chaudhary

हेमंन सोरेन के खिलाफ सुधीर चौधरी की टिप्पणी तब आई जब उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 31 जनवरी (बुधवार) को प्रसारित शो में सुधीर चौधरी ने आदिवासी समुदाय के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी। जिसके बाद सुधीर चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और उन्हें फौरन गिरफ्तार करने की मांग की गई थी।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अब सुधीर चौधरी ने शनिवार (03 फरवरी) को अपनी आदिवासी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। सुधीर चौधरी ने ट्वीट के साथ शेयर नोट्स में लिखा, ''आदिवासियों के अपमान के बेबुनियाद आरोप को लेकर मुझे सोशल मीडिया पर नफरत से भरे संदेश मिल रहे हैं। इस से मुझे बहुत दुख और पीड़ा हुई है। हेमंत सोरेन की आलोचना करना आदिवासियों की आलोचना या अपमान नहीं माना जा सकता। मेरा शो इस बात पर केंद्रित था कि कैसे अमीर नेताओं द्वारा आदिवासी वोटों का दुरुपयोग किया जा रहा है।''

उन्होंने आगे कहा, ''एक छोटी वीडियो क्लिप लगातार शेयर की जा रही है जो ना तो मेरा पूरा संदेश देती है और ना ही सही संदर्भ। इस वीडियो से भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।मैंने आदिवासियों के लिए किसी अपमानजनक शब्द का प्रयोग नहीं किया, न ही पहले कभी किया है. मैंने हमेशा आदिवासियों का समर्थन और सम्मान किया है और उन्होंने भी हमेशा मेरे और मेरे टीवी कार्यक्रमों के प्रति बहुत प्यार और स्नेह दिखाया है। मैं उनका अपमान करने की कल्पना भी नहीं कर सकता।''

सुधीर चौधरी ने आखिरी में लिखा, ''मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय हर व्यक्ति के प्रति जवाबदेह नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अपने आदिवासी भाइयों और बहनों को अपनी बात समझाना मेरा कर्तव्य है। अगर मैंने अनजाने में अपने आदिवासी भाई बहनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं उनसे बिना शर्त माफी मांगता हूं। जय जोहार, सुधीर चौधरी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+