भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह सीट भाजपा के ही नेता, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की निधन के बाद खाली हुई थी। उत्तर प्रदेश की इस राज्यसभा की सीट के लिए शुक्रवार को त्रिवेदी ने नामांकन किया था। इस सीट पर किसी दूसरी पार्टी ने कैंडिडेट नहीं उतारा था, ऐसे में चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। सुधांशु त्रिवेदी अकेले उम्मीदवार थे। उनको सांसद चुन लिया गया। आज (बुधवार) उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।

sudhanshu

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली 2018 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। ऐसे में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए सुधांशु त्रिवेदी का कार्यकाल पांच साल का होगा।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वो लंबे समय से टीवी पर भाजपा का पक्ष रखते दिखते रहे हैं। उत्तर प्रदेश की इस सीट पर भाजपा के कई नेताओं का नाम चर्चा में था। इनमें पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का नाम आगे चल रहा था। सब पर तरजीह देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए सुधांशु त्रिवेदी को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+