International dance day पर सुधा चंद्रन ने शेयर की खास फोटो, लिखी भावुक पोस्ट

मुंबई, 29 अप्रैल। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्टिंग के अलावा सुधा चंद्रन को बेहतरीन डांसर के तौर पर भी जाना जाता है। नृत्य कला के प्रति उनका समर्पण और त्याग किसी से छिपा नहीं है। एक समय ऐसा भी था जब हादसे में अपना पैर गंवाने वालीं सुधा चंद्रन को डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर सकेंगे। लेकिन सुधा चंद्रन ने इस चुनौती के सामने हार नहीं मानी और पैर में दिक्कत के बावजूद बेहतरीन डांसर बनीं।

Sudha Chandran shares special photo on International dance day

आज (29 अप्रैल) पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मना रहा है, ऐसे में डांस की दीवानी सुधा चंद्रन कुछ खास ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। सुधा चंद्रन ने इस मौके पर अपनी एक खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह पारंपरिक रेड और गोल्डन साड़ी में नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुधा ने सिर पर मुकुट भी पहना है। फोटो पोस्टकरे सुधा ने फैंस को इंटरनेशनल डांस डे की शुभकानाएं दीं। सुधा चंद्रन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, फैंस ने कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। फोटो के साथ सुधा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए डांस जिंदगी का सबसे बड़ा आनंद है, मेरे होने की वजह सिर्फ डांस है।'

यह भी पढ़ें: कोरोना के संकट काल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन समेत इन बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

सुधा चंद्रन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि डांसर बनने का सपना उनके माता-पिता ने देखा था। सुधा बताती है कि उनके पिता दुरईस्वामी के साथ काम करते थे जिनकी बेटी सुधा दुरईस्वामी एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर थीं। उन्हें देखकर सुधा के पिता काफी प्रभावित हुए और अपनी बेटी को भी डांसर बनाने का सपना देखा। उनका यह सपना उस समय लगभग टूट गया जब 1981 में सुधा चंद्रन ने एक सड़क हादसे में अपना पैर खो दिया। डॉक्टरों द्वारा डांस करने के लिए मना करने के बावजूद सुधा ने कड़ी मेहनत की और डांसर बनकर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया। सुधा चंद्रन ने अपनी मेहनत और लगन से करोड़ों लोगों को प्रेरणा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+