शाहरुख के साथ काम कर चुकीं सुचित्रा को फेसबुक पर आया गंदा मैसेज, अभिनेत्री ने पुलिस को भेज दिया स्क्रीनशॉट

मुंबई। एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति को एक फेसबुक यूजर ने आपत्तिजनक बात लिख मैसेज भेजा। इसमें उनसे संबंध बनाने को लेकर कहा गया था। अभिनेत्री ने इसे नजरअंदाज ना कर मुंबई पुलिस को इसका स्क्रीनशॉट भेज दिया और मदद मांगी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया और साइबर सेल को भेज दिया। मामले पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ट्विटर पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

ट्विटर पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

फेसबुक पर सुचित्रा को ये गंदा मैसेज मिला तो उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर पर शेयर किया। सुचित्रा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि य नेशनल क्राइम प्रिवेंशन काउंसिल में काम करने का दावा करता है और महिलाओं को इस तरह से परेशान करता है। महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस कृपया इस पर ध्यान दें। ये मैसेज मुझे फेसबुक पर भेजा गया है।

पुलिस ने भी दिखाई तत्परता

मुंबई पुलिस ने सुचित्रा को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि हमने आपको फॉलो किया है। अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल्स हमें मैसेज में भेज दें। इस पर सुचित्रा ने लिखा कि मैं बस ये मैसेज आपके नोटिस में लाना चाहती थी। मैं किसी तरह के खतरे में नहीं हूं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हम आपका केस पहले ही हमारे सोशल मीडिया सेल और साइबर पुलिस स्टेशन को जरूरी कार्रवाई के लिए भेज चुके हैं।

मुझे ये मैसेज आया तो यंग लड़कियों के साथ क्या होता होगा

मुझे ये मैसेज आया तो यंग लड़कियों के साथ क्या होता होगा

43 साल की सुचित्रा ने इस पर कहा कि अगर ये मुझे इस तरह के मैसेज कर सकते हैं तो सोशल मीडिया पर यंग लड़कियों की स्थिति की कल्पना करें। इसीलिए मैं चाहती हूं कि इन पर कार्रवाई हो।

सुचित्रा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी हां कभी ना' से बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सुचित्रा एक सिंगर भी हैं। उनकी एलबम्स डोले डोले, दम तारा, जिंदगी को काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+