मोदी सरकार में महंगाई की मार, हर महीने 10 रू. महंगी होगी रसोई गैस

cylinder
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के वक्त यूपीए सरकार की कमर तोड़ महंगाई का हवाला देकर अपने लिए वोट मांगे, लोगों को अच्छे दिन लाने का भरोसा दिलाया, महंगाई पर काबू करने का विश्वास दिलाया, लेकिन लग ता है कि अपने इन वादों को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही है। रेल किराया बढ़ाने को लेकर सरकार जनता के विरोध का सामना कर रही है, लेकिन खबर मिल रही है कि गैस की कीमतों में इजाफा हो सकता है। गैस सि लेंडरों की कीमत में होने वाला ये इजापा हर महीने होगा। ऐसा माना जा रहा कि सरकार बजट के बाद प्रत्येक सिलेंडर पर 10 रूपए बढ़ा सकती है।

एलपीजी और पेट्रोलियम पर बढ़ते सब्सिडी के चलते सरकार अपनी प्यूल पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर सकती है। फिलहाल सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 414 रूपए है, जबकि इसका बाजार मूल्य 905 रूपए है। अगर प्रत्येक महीने एलपीजी के सिलेंडर की कीमत में 10 रूपए की बढ़ोतरी होती है, तो फ्यूल सब्सिडी बिल में 700 करोड़ रूपए की कमी की जा सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपीए सरकार ने जनवरी 2013 को डीजल पर हर महीने 50 पैसे बढ़ोरती शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+