सुब्रत रॉय की गुहार,होटल बेचने के लिए कुछ वक्त और दे दो
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)सहारा समूह के चीफ सुब्रत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि उन्हें राजधानी के तिहाड़ जेल के कांफ्रेस रूम के इस्तेमाल की 10 दिनों तक और इजाजत दे दी जाए ताकि वे अपने होटलों को बेचने के सिलसिले में संभावित खरीददारों के साथ चल बातचीत को पूरा कर सके।

लंदन और न्यूयार्क के होटल
उन्होंने बताया कि उनकी अरब देशों के कुछ व्यापारियों से लंदन और न्यूयार्क स्थित तीन होटलों को बेचने के संबंध में बातचीत चल रही है।सुब्रत राय ने कोर्ट को यह भी कहा कि उन्हें कुछ वक्त और चाहिए ताकि वे डील को अमली जामा पहना सके। सुब्रत राय इस साल मार्च महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनको बेल दिलवाने की तमाम कोशिशें नाकाम रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications