जेल में भी होटल का ठाठ चाहते हैं सहारा श्री सुब्रत रॉय
नयी दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय तिहाड़ जेल में कैद है। अपने लिए जमानत राशी जमा करने के जुटे सुब्रत रॉय सुरक्षा और सुविधा की मांग कर रहे हैं। सुब्रत राय तिहाड़ में अपने लिए सुविधाएं मांग रहे हैं।

इसके लिए उनकी ओर से तिहाड़-प्रशासन को पत्र लिखा गया है। सहारा प्रमुख की ओर से एक पत्र लिखा गया है, जिसमें जेल में उन्होंने वही सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है जो 30 सितंबर तक मिली थी। इस पत्र के बाद तिहाड़ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अदालत के आदेश के उस तरह की सुविधा नहीं दी जा सकती है।
सुरक्षा कारणों के कारण 1 अक्तूबर से सुब्रत रॉय को तिहाड़ जेल के बैरक नबंर तीन में रखा जाएगा। जेल संख्या एक में सुब्रत रॉय की सुरक्षा के लिए अक्सर चार सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं।
गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक सहारा प्रमुख को अपने जमानत राशी जुटाने के लिए होटल बेचने के लिए 30 सितंबर तक तिहाड़ हेडक्वाटर में बने कान्फ्रेंस रूम में उनके रहने, सोने और बिजनेस मीटिंग की सुविधा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications