स्वामी की मोदी से मांग, 2016 तक शुरू हो जाए राम मंदिर का काम

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात पर हो रही है कि क्या नरेन्द्र मोदी की सरकार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएंगी। ऐसे में अब एनडीए सरकार पर मंदिर निर्माण का दबाव बढ़ने लगा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि 2016 तक अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्निर्माण करने की दिशा में पहल करके मतदाताओं से की गई पार्टी की प्रतिबद्धतता को पूरा करें।

subramanian swamy

भाजपा नेता स्वामी ने राम मंदिर निर्माण के सिलसिले में मोदी को लिखे पत्र लिखकर सुझाव भी दिया है। उन्होंने अपने सुझाव में लिखा है कि भारत सरकार एसएच कपाडिया जैसे रिटायर चीफ जस्टिस को प्रबंधक के रूप में नियुक्त कर सकते हैं जो जनरल वीके सिंह जैसे नामित मंत्री के साथ ताल-मेल बना कर काम को आगे बढ़ाएं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी ने यह सुझाव भी दिया कि इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए इस्लामी विद्वानों की बैठक बुलाकर उनसे सलाह ली जा सकती है। जिसमें विदेश के भी मुस्लिम विद्वान शामिल हों। हलांकि उन्होंने ये बी कहा कि अगर इससे बात नहीं बनती है तो सरकार को चाहिए कि वह इस संबंध में संसद में एक समर्थकारी विधेयक लाकर उसे पारित कराए। स्वामी ने मोदी सरकार से कहा है कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर राम मंदिर पुनर्निर्माण समिति का गठन किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+