Aircel-Maxis Case: चिदंबरम पर शिकंजा कसने के लिए स्वामी ने सीएजी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एयरसेल मैक्सिस डील की रिपोर्ट को लेकर एक बार फिर से अपना विरोध दर्ज कराया है। स्वामी ने मांग की है कि एयरसेल-मैक्सिल डील की रिपोर्ट को सीएजी से फिर से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने नए सीएजी राजीव महर्षि से मांग की है कि इस रिपोर्ट की फिर से स्पेशल टीम से जांच कराई जाए। स्वामी ने इस बाबत महर्षि को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने एयरेल-मैक्सिस रिपोर्ट को संसद में नहीं रखने को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट लंबे समय से लंबित है और तीन साल से सीएजी के पास है लेकिन से संसद में नहीं रखा जा रहा है। उनका कहना है कि इस रिपोर्ट में राज्य सभा टीवी के खर्च, रक्षा व टेलीकॉम सेक्टर के खर्च की रिपोर्ट है जिसकी फिर से स्पेशल टीम से जांच कराई जानी चाहिए।

Aircel-Maxis Case
चिदंबरम और उनके बेटे के खिलाफ हुई थी जांच
स्वामी ने अपने पत्र में अपील की है कि एक बार फिर से इस रिपोर्ट की जांच कराई जाए, ताकि लोगों के सामने सच आए और डिफेंस ऑडिट के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं हो। यह रिपोर्ट आपके कार्यालय में 2015 से लंबित है, लेकिन इसे संसद में नहीं रखा गया। साथ ही स्वामी ने आरोप लगाया है कि इस रिपोर्ट को सीएजी के अधिकारियों ने जल्दबाजी में तैयार किया है। आपको बता दें कि एयरसेल-मैक्सिस मामले में मलेशिया की कंपनी मैक्सिस पर 2006 में एयरसेल में एफडीआई के तहत निवेश को लेकर गंभीर सवाल उठे थे, जिसके बाद इसपर काफी विवाद हुआ था। इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती चिदंबरम के खिलाफ जांच हुई थी।
मोदी सरकार पर हमलावर हैं चिदंबरम
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पी चिदंबरम लगातार मोदी सरकार की विफल नीतियों पर हमला बोल रहे हैं, उन्होंने देश की गिरती जीडीपी और अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला था। वहीं जिस तरह से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था उसका भी पी चिदंबरम ने समर्थन किया था। चिदंबरम ने कहा था कि लोग भी अर्थव्यवस्था को समझते हैं वह इस बारे में खुलकर लिखें, उन्होंने कहा था कि डरना छोड़ दो।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस ने जीता बैंगलोर मेयर का पद, भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट












Click it and Unblock the Notifications